फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia-ukraine war: america announces USD 150 million military aid for Ukraine

Ukraine Crisis: अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए फिर बढ़ाए हाथ, 150 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता का किया एलान

Fri, 27 Oct 2023 09:18 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 09:18 AM IST
सार

रूस ने यूक्रेन पर पिछले साल फरवरी में आक्रमण किया था, जिसके बाद से अमेरिका कीव को लगातार सहायता दे रहा है। इस नई सहायता में तोपखाने और छोटे हथियारों के गोला-बारूद के साथ-साथ टैंक रोधी हथियार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
russia-ukraine war: america announces USD 150 million military aid for Ukraine
युद्धक टैंक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस जंग के थमने का आसार दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है। इस लड़ाई में अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। इसके मद्देनजर एक बार फिर वॉशिंगटन ने कीव के लिए गुरुवार को नई सैन्य सहायता का एलान किया है।

विज्ञापन


यह हथियार उपल्बध कराएगा अमेरिका
इस नए पैकेज में तोपखाने और छोटे हथियारों के गोला-बारूद के साथ-साथ टैंक रोधी हथियार भी शामिल हैं। रूस की आक्रामकता का जवाब देने के लिए अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 150 मिलियन डॉलर (करीब 13 अरब रुपये) के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की।

विज्ञापन

डेढ़ साल से अधिक समय से युद्ध जारी
बता दें, रूस ने यूक्रेन पर पिछले साल फरवरी में आक्रमण किया था, जिसके बाद से अमेरिका कीव को लगातार सहायता दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका यूक्रेन को अब तक 43.9 अरब डॉलर की मदद कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरी से लड़ी रही यूक्रेनी सेना
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को बताया कि हथियारों और उपकरणों के इस नए पैकेज में वायु रक्षा, तोपखाने, एंटी-टैंक और अन्य हथियार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश रूसी बलों के खिलाफ अपने जवाबी हमले को जारी रखने के लिए यूक्रेन की क्षमता को और बढ़ाएगा। ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन की सेनाएं रूसी द्वारा जब्त किए गए क्षेत्र को फिर से वापस लेने के लिए बहादुरी से लड़ रही हैं। इसलिए अगर और भी समर्थन की जरूरत पड़ी तो मदद करना जारी रखेंगे। 

50 से अधिक देश कीव के साथ
अमेरिका ने अपना समर्थन दोहराते हुए कहा, ‘रूस ने इस युद्ध की शुरुआत की थी और यूक्रेन से अपनी सेना को वापस बुलाकर और अपने क्रूर हमलों को रोककर किसी भी समय इसे समाप्त कर सकता है। जब तक ऐसा नहीं होता है संयुक्त राज्य अमेरिका और 50 से अधिक देशों का गठबंधन यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही हम यूक्रेन की मदद करने के लिए काम करना जारी रखेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed