{"_id":"62265536284d20063b51dcec","slug":"russia-ukraine-war-11-years-old-ukraine-boy-travels-1000-km-alone-to-get-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन संघर्ष: 11 वर्षीय यूक्रेनी बच्चा अकेले 1000 किमी का सफर तय कर पहुंचा स्लोवाकिया, माता-पिता यूक्रेन में ही रुक गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस-यूक्रेन संघर्ष: 11 वर्षीय यूक्रेनी बच्चा अकेले 1000 किमी का सफर तय कर पहुंचा स्लोवाकिया, माता-पिता यूक्रेन में ही रुक गए
Tue, 08 Mar 2022 12:32 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, ब्रातिस्लावा।
एजेंसी, ब्रातिस्लावा।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:32 AM IST
सार
लड़का दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के जैपोरिझिया का रहने वाला है, जहां पिछले सप्ताह रूसी सेना ने कब्जा कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीमार रिश्तेदार की देखभाल के लिए उसके माता-पिता को यूक्रेन में रहना पड़ा। इस मुश्किल यात्रा को पूरा करने के बाद, बच्चे ने अपनी मुस्कान, निडरता और दृढ़ संकल्प के लिए काफी तारीफें बटोरीं।
विज्ञापन
स्लोवाक पुलिस के साथ 11 वर्षीय यूक्रेनी बच्चा।
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन में छिड़ी जंग के बीच एक 11 साल के यूक्रेनी बच्चे ने गजब की हिम्मत दिखाई है। वह अकेले ही 1,000 किलोमीटर का सफर तय करके स्लोवाकिया पहुंच गया। इस दौरान उसके पास सिर्फ एक बैकपैक, उसकी मां का नोट और एक टेलीफोन नंबर मौजूद था। दूसरे देशों में आसरा ढूंढ रहे पलायन करने वाले लोगों को देखते हुए यह एक बेहद ही संवेदनशील मामला सामने आया है।
विज्ञापन
लड़के का नाम उजागर नहीं किया गया है लेकिन वह दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के जैपोरिझिया का रहने वाला है, जहां पिछले सप्ताह रूसी सेना ने कब्जा कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीमार रिश्तेदार की देखभाल के लिए उसके माता-पिता को यूक्रेन में रहना पड़ा। इस मुश्किल यात्रा को पूरा करने के बाद, बच्चे ने अपनी मुस्कान, निडरता और दृढ़ संकल्प के लिए काफी तारीफें बटोरीं।
विज्ञापन
स्लोवाकिया के आंतरिक मंत्रालय ने लड़के की "निडरता और दृढ़ संकल्प" की प्रशंसा करते हुए फेसबुक पर एक टिप्पणी पोस्ट की।फेसबुक पोस्ट में बच्चे को पिछली रात का सबसे बड़ा नायक कहा। बताया गया कि लड़के की मां ने उसके रिश्तेदारों को खोजने के लिए स्लोवाकिया भेजा था। इस दौरान उसके पास एक प्लास्टिक बैग, एक पासपोर्ट और मुड़े हुए नोट में एक संदेश लिखा था। लड़के की मां ने स्लोवाक सरकार और पुलिस को उसकी देखभाल करने के लिए धन्यवाद देने के लिए एक संदेश भेजा था।
विज्ञापन