फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis: Britain claims, Russia is using weapons of mass destruction, KH 22 missiles fired

Russia Ukraine Crisis : ब्रिटेन का दावा, बौखलाया रूस महाविनाशक हथियार कर रहा इस्तेमाल, केएच-22 मिसाइलें दागीं

Mon, 13 Jun 2022 06:15 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 13 Jun 2022 06:15 AM IST
सार

यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों के कीव दौरे पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के खिलाफ और सख्त प्रतिबंध लगाए जाने की जरूरत है। जब तक रूस को यूरोप से किसी भी तरीके से व्यापार के नाम पर राहत मिलती रहेगी, उसे झुका पाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis: Britain claims, Russia is using weapons of mass destruction, KH 22 missiles fired
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पारंपरिक व रणनीतिक सैन्य ताकत के लिहाज से भले ही रूस का पलड़ा भारी हो, लेकिन तीन माह से ज्यादा खिंच चुके इस युद्ध में अब तक यूक्रेन उसे कड़ी चुनौती देता आया है। यूक्रेनी व पश्चिमी आकलनों के मुताबिक, रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बौखलाहट में अब रूस महाविनाश के हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। शनिवार को ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना भारी तबाही मचाने वाले घातक हथियारों का इस्तेमाल बढ़ाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


ब्रिटिश दावे के मुताबिक, रूसी बमवर्षक विमान यूक्रेन में केएच-22 मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये मिसाइलें परमाणु हमले में भी सक्षम हैं। इनका पहली बार 1960 के दशक में इस्तेमाल किया गया था। रूस ने इन मिसाइलों को विमान वाहक युद्धपोतों को नष्ट करने के लिए बनाया था। 5.5 टन वजन वाली मिसाइलों का जमीनी हमलों में इस्तेमाल भयानक साबित हो रहा है।
विज्ञापन


जहां भी इन मिसाइलों से हमला किया जा रहा है, वहां सब कुछ धूल में मिल रहा है। रूस इन मिसाइलों से हमले बढ़ाता है तो यूक्रेन महाविनाश के दौर में चला जाएगा। ब्रिटिश दावे के मुताबिक, यूक्रेन के दोनबास पर कब्जा करने के लिए रूस के-22 मिसाइलों के साथ और भी घातक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय संघ में आने के लिए कुछ भी करेगा यूक्रेन
यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों के कीव दौरे पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के खिलाफ और सख्त प्रतिबंध लगाए जाने की जरूरत है। जब तक रूस को यूरोप से किसी भी तरीके से व्यापार के नाम पर राहत मिलती रहेगी, उसे झुका पाना मुश्किल होगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। उर्सुला ने कहा कि संघ यूक्रेन के पुनर्निर्माण में पूरी मदद करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed