फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine conflict president vladimir putin an president volodymyr zelenskyy news

Ukraine Crisis: पुतिन बोले- खार्किव पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं; जेलेंस्की ने हालात पर कही यह बड़ी बात

Fri, 17 May 2024 06:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 17 May 2024 06:45 PM IST
सार

जेलेंस्की ने कहा कि स्थिति बहुत गंभीर है। हम खार्किव को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते। घायलों के पास खड़े होकर उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से सहायता में देरी का सीधा प्रभाव युद्ध पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine conflict president vladimir putin an president volodymyr zelenskyy news
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया कि यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में हमले का उद्देश्य केवल एक बफर जोन बनाना है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि क्षेत्र पर कब्जा करने की उनकी कोई योजना नहीं है। चीन के हर्बिन में शुक्रवार को राष्ट्रपति पुतिन ने मीडिया से बात की। रूस के बेलगोरोड में यूक्रेनी गोलाबारी के जवाब में मॉस्को ने खार्किव में हमले शुरू किए। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "मैंने सार्वजनिक रूप से कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तो हम सुरक्षा जोन बनाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।" उन्होंने आगे बताया कि रूसी सैनिक योजना के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। पुतिन ने कहा कि रूस की फिलहाल खार्किव पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रद्द की स्पेन की यात्रा
यूक्रेन की स्थिति इतनी गंभीर है कि राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को स्पेन की अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक अस्पताल का दौरा किया, इस दौरान उनके साथ मीडिया भी थी। उन्होंने अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात की। जेलेंस्की ने कहा, "मेरे लिए यहां रहना ज्यादा जरूरी है।" प्रत्येक वार्ड में जाकर उन्होंने जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा, "स्थिति बहुत गंभीर है। हम खार्किव को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते।" घायलों के पास खड़े होकर उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरफ से सहायता में देरी का सीधा प्रभाव युद्ध पर पड़ रहा है। सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। कई घायल भी हुए हैं, ऐसे में उनका यहां रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है। 


उनसे जब पूछा गया कि क्या यह अमेरिका की गलती है, खार्किव में अब क्या हो रहा है? इस पर जेलेंस्की ने कहा, "यह दुनिया की गलती है। उन्होंने ही पुतिन को कब्जा करने का मौका दिया। लेकिन अब दुनिया ही मदद कर सकती है।" राष्ट्रपति जेलेंस्की हमेशा अमेरिका की आलोचना करने से बचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed