फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia tested nuclear missile Putin says Enemies will not able to face us in case of attack

Moscow: रूस ने किया परमाणु मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- हमले की स्थिति में हमारा सामना नहीं कर पाएंगे दुश्मन

Fri, 06 Oct 2023 06:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 06 Oct 2023 06:06 AM IST
सार

पुतिन ने कहा, मैं अभी यह कहने के लिए तैयार नहीं हूं कि हमें परीक्षण करने की सच में जरूरत है, लेकिन सैद्धांतिक रूप से यह संभव है कि हम अमेरिका की तरह की व्यवहार करें। लेकिन यह रूसी संसद ड्यूमा के उप प्रमुखों के विचार करने का सवाल है।

विज्ञापन
Russia tested nuclear missile Putin says Enemies will not able to face us in case of attack
पुतिन पर पत्रकार का चौंकाने वाला दावा - फोटो : Twitter @MissJacque_line

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस तीन दशक के बाद एक बार फिर परमाणु परीक्षण आरंभ कर सकता है और परमाणु परीक्षण प्रतिबंध समझौते से बाहर निकल सकता है।

विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ताकत के सर्वोच्च नेता ने यह भी माना कि रूस ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल बरेवेस्तनिक का सफल परीक्षण किया है और दुनिया में अभी इसकी ताकत का कोई मुकाबला नहीं है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसका परीक्षण कब किया गया। पुतिन ने पश्चिम पर परमाणु समझौता भूलने का भी आरोप लगाया। पुतिन ने कहा, रूस की परमाणु नीति को बदलने की अभी कोई जरूरत नहीं है क्योंकि रूस पर होने वाला कोई भी हमला सैकड़ों परमाणु मिसाइलों के साथ सेकंड से कम समय में प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा और कोई भी दुश्मन इसका सामना नहीं कर पाएगा।  उन्होंने कहा, क्या हमें इस नीति को बदलने की जरूरत है? क्यों? किसी भी चीज में बदलाव हो सकता है लेकिन मैं इसमें बदलाव की जरूरत नहीं देखता। पुतिन ने यह भी कहा कि वह रूस के लिए अभी कोई खतरा नहीं देखते। 

विज्ञापन

परमाणु परीक्षण प्रतिबंध की संधि से निकल सकता है रूस
पुतिन ने कहा, मैं अभी यह कहने के लिए तैयार नहीं हूं कि हमें परीक्षण करने की सच में जरूरत है, लेकिन सैद्धांतिक रूप से यह संभव है कि हम अमेरिका की तरह की व्यवहार करें। लेकिन यह रूसी संसद ड्यूमा के उप प्रमुखों के विचार करने का सवाल है। सैद्धांतिक रूप से यह संभव है कि हम परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि वापस ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 100 रूबल से भी नीचे गई रूस की मुद्दा
पुतिन जब पश्चिम और अमेरिका पर आरोप लगा रहे थे तब रूस की मुद्रा रूबल का मूल्य अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 100 से भी नीचे चला गया। यूक्रेन पर हमले से एक दिन पहले एक डॉलर की कीमत 80 रूबल थी। पुतिन ने कहा, कोई भी सही दिमाग और स्पष्ट याद्दाश्त वाला व्यक्ति रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बारे में सोच भी नहीं सकता।

नई पीढ़ी के मिसाइलों पर काम हुआ पूरा
पुतिन ने कहा, रूस ने नई पीढ़ी के अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों पर अपना काम करीब करीब पूरा कर लिया है। यह मिसाइलें 10 या अधिक परमाणु मुखास्त्र ले जा सकती हैं। इस वर्ष फरवरी में पुतिन ने न्यू स्टार्ट संधि में हिस्सेदारी को निलंबित कर दिया था। अमेरिका के साथ यह संधि दोनों पक्षों की ओर से परमाणु मिसाइलों की तैनाती की संख्या निर्धारित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed