{"_id":"5d4eccf58ebc3e6d1c2163c9","slug":"russia-surprised-the-world-with-its-combat-drone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने अपने लड़ाकू ड्रोन से दुनिया को चौंकाया, जानिए इसकी खूबियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस ने अपने लड़ाकू ड्रोन से दुनिया को चौंकाया, जानिए इसकी खूबियां
Sat, 10 Aug 2019 08:45 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 10 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
रूसी लड़ाकू ड्रोन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस ने एक ऐसे लड़ाकू ड्रोन की उड़ान को पहली बार सार्वजनिक कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है जिसे उसने गोपनीय ढंग से विकसित किया है। इस ड्रोन के बारे में अब तक किसी को कोई खबर नहीं थी। इसकी विशेषता है कि यह लड़ाकू ड्रोन 5,000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है जिसके चलते जंग के दौरान किसी भी देश की जासूसी बिना मानवीय नुकसान के संभव हो सकती है।
विज्ञापन
रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस पायलट रहित ड्रोन की पहली उड़ान का बाकायदा वीडियो सार्वजनिक किया है। इसे रूस ने ‘ओक्होतनिक’ नाम दिया गया है। रूसी भाषा में इसका शाब्दिक अर्थ ‘शिकारी’ होता है। रूस का दावा है कि यह ड्रोन 1,000 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है और एक बार में 5,000 (3,100 मील) किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
विज्ञापन
यह अपनी पहली परीक्षण उड़ान के दौरान 20 मिनट तक हवा में रहा। ड्रोन ने रिमोट के जरिए सफलतापूर्वक टेक ऑफ और लैंडिंग की। घातक मारक क्षमता वाला यह ड्रोन रूस की लड़ाकू विमान निर्माता कंपनी सुखोई ने बनाया है। रूसी मीडिया के मुताबिक ओक्होतनिक का वजन 20 टन है और यह 2,000 किलोग्राम तक भारी गाइडेड या अनगाइडेड मिसाइलें ढो सकता है। इसका बाहरी आवरण रडार सिग्नल सोखने वाली सामग्री से बनाया गया है।
विज्ञापन