फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia sending a Film Crew to Space ISS becomes first country to do so for shooting ahead of US

अमेरिका से एक और रेस जीता रूस: अंतरिक्ष में पहली बार होगी फिल्म की शूटिंग, लॉन्च हुआ क्रू

Tue, 05 Oct 2021 01:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 05 Oct 2021 01:06 PM IST
सार

रूस ने अपने सोयूज रॉकेट के जरिए भारतीय समयानुसार दोपहर 2.25 बजे मिशन को लॉन्च किया। इसे कजाखस्तान के कॉस्मोड्रोम से भेजा गया।

विज्ञापन
Russia sending a Film Crew to Space ISS becomes first country to do so for shooting ahead of US
रूस की स्पेस एजेंसी की तरफ से फिल्म क्रू को भेजा जाएगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन। - फोटो : Social Media

विस्तार

अंतरिक्ष में पहली बार एक कुत्ता भेजने से लेकर पहले पुरुष और पहली महिला तक, रूस (तब सोवियत संघ) ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में लंबे समय तक अमेरिका पर बड़ी बढ़त बनाए रखी। अब रूस का वही सुनहरा दौर फिर से वापस आता दिख रहा है। दरअसल, रूस पहली बार एक फिल्म की शूटिंग के लिए क्रू को अंतरिक्ष में भेजा है। 
विज्ञापन

बताया गया है कि रूस ने अपने सोयूज रॉकेट के जरिए भारतीय समयानुसार दोपहर 2.25 बजे मिशन को लॉन्च किया। इसे कजाखस्तान के कॉस्मोड्रोम से भेजा गया। इस मिशन में फिल्म की अभिनेत्री, निर्देशक और दोनों के लिए एक प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट गाइड को भेजा गया है। यह लोग फिल्म के लिए अंतरिक्ष में सीन्स की शूटिंग करेंगे। रूस की यह फिल्म अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर पिल्म होगी। एमएस-19 स्पेसक्राफ्ट लॉन्चिंग के तीन घंटे बाद भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे इन तीन क्रू सदस्यों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर उतरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरिक्ष में शूटिंग के लिए जाने वाली फ्लाइट में कौन-कौन?

अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग के लिए जाने वाले क्रू में रूस की अभिनेत्री यूलिया पेरेसिल्ड और निर्देशक क्लिम शिपेंको साथ होंगे। उनके साथ एक अनुभवी अंतरिक्षयात्री एंटोन श्काप्लेरोव भी मिशन में उनके गाइड के तौर पर काम करेंगे। एंटोन 2011 के बाद से अब तक तीन बार आईएसएस का दौर कर चुके हैं। उधर यूलिया पेरेसिल्ड कई महीनों से मिशन के लिए ट्रेनिंग कर रही थीं। उन्होंने इसी साल कई दर्जन अभिनेत्रियों के साथ फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। 
विज्ञापन

स्पेस स्टेशन में कौन सी फिल्म की शूटिंग?

रूस की इस फिल्म का शुरुआती नाम 'द चैलेंज' रखा गया है। इसमें अभिनेत्री यूलिया एक सर्जन का किरदार निभाएंगी, जो कि स्पेस स्टेशन में एक घायल अंतरिक्षयात्री की जान बचाने के लिए स्पेस स्टेशन पहुंचती है। इस फिल्म के बारे में अभी और जानकारी बाहर आनी बाकी है। 

फिल्म की शूटिंग के लिए अंतरिक्ष में क्यों भेजा जा रहा क्रू?

वैसे तो अंतरिक्ष के सीन्स के लिए धरती पर ही वीएफएक्स के जरिए शूटिंग की व्यवस्था हो चुकी है, लेकिन रूसी सिनेमा एक फिल्म के जरिए असल अंतरिक्ष के दृश्य लोगों तक पहुंचाकर उन्हें अलग अनुभव से रूबरू कराना चाहता है। इसके लिए प्रोडक्शन कंपनियों ने रूसी स्पेस एजेंसी रोसकॉस्मॉस के साथ जॉइंट प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया। 

रोसकॉस्मॉस और चैनल वन को उम्मीद है कि इस फिल्म में अंतरिक्ष का रोमांच देखकर लोग यह महसूस कर सकेंगे कि अंतरिक्ष सिर्फ सरकारी अंतरिक्षयात्रियों के लिए ही रिजर्व नहीं है, बल्कि जल्द ही ऐसे स्पेसक्राफ्ट आम लोगों के लिए भी मुहैया होंगे। 

अंतरिक्ष की रेस में अमेरिका के मुकाबले लौटेगा रूस?

रूस ने तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में कई देशों के मुकाबले में बड़ी बढ़त बनाई है। चाहे आधुनिक हथियारों का निर्माण हो (एके-47, मिसाइल डिफेंस सिस्टम) या चिकित्सा क्षेत्र (कोरोना वैक्सीन) का। दोनों ही मामलों में रूस ने अमेरिका से लेकर चीन तक को पीछे छोड़ दिया। एक और क्षेत्र जहां रूस (तब सोवियत संघ) ने अमेरिका के मुकाबले बड़ी बढ़त बनाई थी, वह था अंतरिक्ष। लेकिन अमेरिका के 1969 में अपोलो मिशन के जरिए पहली बार इंसान को चांद पर भेजकर अंतरिक्ष की रेस में रूस को काफी पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed