फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says Ukraine used Western weapons to destroy bridge in Kursk news in hindi

War: रूस-यूक्रेन के बीच चरम पर तनाव, मॉस्को का आरोप- कुर्स्क में बने पुल को पश्चिमी हथियारों से बनाया निशाना

Sun, 18 Aug 2024 09:25 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 18 Aug 2024 09:25 AM IST
सार

यूक्रेन की सेना ने शुक्रवार को कुर्स्क के ग्लुशकोवस्की जिले में पुल पर हमला किया क्योंकि वे पश्चिमी रूस के क्षेत्र में अपनी घुसपैठ बढ़ा रहे हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने शुक्रवार देर रात जानकारी दी।

विज्ञापन
Russia says Ukraine used Western weapons to destroy bridge in Kursk news in hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध ढाई साल से अधिक समय से जारी है। दोनों में से कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस बीच, मॉस्को ने कीव पर हमले में पश्चिमी रॉकेटों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, जो संभवतः अमेरिका में बनाए गए हैं। उसका कहना है कि कुर्स्क क्षेत्र में सेयम नदी पर बने पुल को पश्चिमी हथियारों से निशाना बनाया गया। इसकी वजह से  नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहे स्वयंसेवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


रूस में अपनी घुसपैठ बढ़ा रहा कीव
यूक्रेन की सेना ने शुक्रवार को कुर्स्क के ग्लुशकोवस्की जिले में पुल पर हमला किया क्योंकि वे पश्चिमी रूस के क्षेत्र में अपनी घुसपैठ बढ़ा रहे हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने शुक्रवार देर रात टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली बार कुर्स्क क्षेत्र पर पश्चिमी देश में बने रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। संभवतः अमेरिकी एचआईएमएआरएस से यह हमला किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पुल पर हुए हमले का नतीजा यह था कि यह पूरी तरह नष्ट हो गया था। स्वयंसेवक जो नागरिकों को बाहर निकालने में मदद कर रहे थे, वो मारे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की हत्या की गई
रूस की समाचार एजेंसी ने दो स्वयंसेवियों के नाम जारी करते हुए कहा कि हमले कर लोगों की हत्या कर दी गई। रूसी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि पुल के ध्वस्त होने से क्षेत्र से नागरिकों की निकासी में बाधा उत्पन्न होगी।




82 बस्तियों पर नियंत्रण
कुर्स्क में यूक्रेन की घुसपैठ अमेरिका और उसके कई नाटो सहयोगियों द्वारा मई में यह कहे जाने के कुछ महीने बाद हुई है कि उन्होंने कीव को रूस के अंदर लक्ष्य पर हमला करने के लिए अपने हथियारों का उपयोग करने की मंजूरी दी थी। कीव का दावा है कि उसने छह अगस्त से 1,150 वर्ग किमी (440 वर्ग मील) के क्षेत्र में रूस में 82 बस्तियों पर नियंत्रण कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed