फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Russian army successfully test fired a new hypersonic missile from a submarine, read other important news of the world

रूस : नई हाइपरसोनिक मिसाइल का पनडुब्बी से पहली बार रूसी सेना ने किया सफल परीक्षण, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Tue, 05 Oct 2021 12:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 12:27 AM IST
सार

रूसी सेना ने सोमवार को जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल का परमाणु पनडुब्बी से सफलतापूर्वक परीक्षण किया और बेरिंट सागर के तट पर स्थित एक नकली (मॉक) लक्ष्य को सटीक तरीके से निशाना बनाया। इससे पहले जुलाई में नौसेना के युद्धपोत से इसका कई बार परीक्षण किया गया था।
 

विज्ञापन
Russia: Russian army successfully test fired a new hypersonic missile from a submarine, read other important news of the world
हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण - फोटो : twitter

विस्तार

रूसी सेना ने सोमवार को बताया कि रूस ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल का पहली बार परमाणु पनडुब्बी से सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जिरकॉन मिसाइल को सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी से प्रक्षेपित किया गया और बेरिंट सागर के तट पर स्थित एक नकली (मॉक) लक्ष्य को सटीक तरीके से निशाना बनाया।

विज्ञापन


जुलाई में नौसेना के युद्धपोत से किया गया जिरकॉन मिसाइल का टेस्ट
यह पहली बार है जब जिरकॉन मिसाइल का प्रक्षेपण पनडुब्बी के जरिये किया गया। इससे पहले जुलाई में नौसेना के युद्धपोत से इसका कई बार परीक्षण किया गया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जिरकॉन ध्वनि की गति से नौ गुना तेज उड़ान भरने में सक्षम होगी और यह 1,000 किलोमीटर (620 मील) सीमा क्षेत्र में लक्ष्य को निशाना बना सकती है।
विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि इसकी तैनाती से रूसी सैन्य क्षमता में काफी वृद्धि होगी। अधिकारियों ने कहा कि जिरकॉन के परीक्षण इस साल के अंत में पूरे होने हैं और इसे 2022 में रूसी नौसेना में शामिल किया जाएगा। जिरकॉन का उद्देश्य रूसी क्रूजर, युद्धपोत और पनडुब्बियों को बांटना है। यह रूस में विकसित कई हाइपरसोनिक मिसाइलों में से एक है। जानिए दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मूल के सिंगापुर के नागरिक को सात हफ्ते जेल की सजा

भारतीय मूल के सिंगापुर के एक नागरिक के. चंद्र सेगरन (58) को यहां के स्थानीय भोजन केंद्र में एक स्वयंसेवक के साथ मारपीट करने के जुर्म में सात हफ्ते जेल की सजा सुनाई गई है। उसने मास्क सही से लगाने के लिए कहने पर स्वयंसेवक के साथ मारपीट की। उसे दिसंबर 2020 में भी मारपीट करने के एक अन्य आरोप में जेल से रिहा किया गया था। जानकारी के मुताबिक, चंद्र सेगरन ने एसजी क्लीन एंबेसडर ब्रैंडन ओन्ग को नस्लीय शब्द कहे एवं मुक्का मारा। ओन्ग की ड्यूटी थी कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर सही तरीके से मास्क लगाएं। पेशे से चालक चंद्र को हमला करने, उत्पीड़न करने और कोविड-19 (अस्थायी उपाय) कानून के नियम को तोड़ने का अपराध कबूल किया है।

पोप और धार्मिक नेताओं के जलवायु संरक्षण की साझा अपील पर हस्ताक्षर

पोप फ्रांसिस और दर्जनों अन्य धार्मिक नेताओं ने आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को लेकर प्रतिबद्ध होने का सरकारों से आग्रह करते हुए एक साझा अपील पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने इस दिशा में अपना योगदान देने का वादा भी किया। हस्ताक्षर के बाद इसे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी-26) के प्रमुख आलोक शर्मा को सौंपा गया।

अपील में कहा गया है कि हमें विरासत में एक बगीचा मिला था, हमें हमारे बच्चों के लिए रेगिस्तान नहीं छोड़ना चाहिए। फ्रांसिस ने 2015 में सभी गिरजाघरों को भेजे गए अपने परिपत्र ‘प्रेज्ड बी’ में व्यापक रूप से और उसके बाद भी कई बार यह कहा है कि भावी पीढ़ियों के लिए ईश्वर की रचना को संरक्षित करने के लिए पर्यावरण की देखभाल करना और जलवायु परिवर्तन के कारण सबसे अधिक प्रभावित होने वाले समुदायों की मदद करना धार्मिक नेताओं का नैतिक दायित्व है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 31 अक्तबबर से 12 नवंबर तक होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले यह अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed