{"_id":"62264705f9d41c14150dd0ab","slug":"russia-recruiting-syrian-soldiers-to-fight-with-ukrainian-army-says-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का दावा: यूक्रेन में युद्ध के लिए सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा रूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका का दावा: यूक्रेन में युद्ध के लिए सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा रूस
Mon, 07 Mar 2022 11:25 PM IST
Amit Mandal
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:25 PM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक रूस ऐसे सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है, जो शहरी परिस्थितियों में लड़ने में माहिर हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में युद्ध
- फोटो : PTI
विस्तार
कीव में बढ़ते संघर्ष के बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में लड़ने के लिए सीरिया के सैनिकों की भर्ती कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से वहां के प्रमुख अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) ने यह दावा किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक रूस ऐसे सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है, जो शहरी परिस्थितियों में लड़ने में माहिर हैं। 2015 से रूस सीरिया में काम कर रहा है, हाल के दिनों में वहां से यूक्रेन में लड़ने के लिए लड़ाकों की भर्ती की जा रही है। डब्ल्यूएसजे की रिपोर्ट के मुताबिक रूस उम्मीद कर रहा है, शहरी क्षेत्रों में लड़ने का सीरियाई लड़ाकों का अनुभव कीव को जीतने के साथ ही यूक्रेन की सरकार को बड़ा झटका देने में सहायक होगा।
विज्ञापन
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के वफादार सैनिक एक दशक से शहरी इलाकों में जंग लड़ रहे हैं। इसकी वजह से शहरी क्षेत्रों में लड़ाई को लेकर उनके पास खासा अनुभव है, जबकि रूस के सैनिकों में अभी इस अनुभव की कमी बताई गई है। हालांकि यह स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया कि कुल कितने सीरियाई लड़ाके यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भेजे जा रहे हैं, लेकिन कहा गया है, कुछ सीरियाई सैनिक पहले ही रूस जा चुके हैं और जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन