फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Putin says Ukraine incursion into Kursk is an attempt to stop Moscow eastern offensive

Russia Ukraine War: ‘कुर्स्क में कई बस्तियों पर यूक्रेन का कब्जा', पुतिन ने कहा- हर हाल में जीतेगी रूस की सेना

Mon, 12 Aug 2024 09:02 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 12 Aug 2024 09:02 PM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की है। इस वजह से एक लाख से अधिक लोगों को वहां से भागना पड़ा है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की इस हरकत की वजह से रूस को शर्मसार होना पड़ा है। 

विज्ञापन
Russia Putin says Ukraine incursion into Kursk is an attempt to stop Moscow eastern offensive
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच तनातनी जारी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की है। इस वजह से एक लाख से अधिक लोगों को वहां से भागना पड़ा है।  पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की इस हरकत की वजह से रूस को शर्मसार होना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि यह, डोनबास क्षेत्र में रूस के हमले को रोकने की यूक्रेन की कोशिश है। रूसी सुरक्षा बलों द्वारा बीते एक सप्ताह से यूक्रेन के हमलों का जवाब दिया जा रहा है। इस बीच पुतिन ने इस बात पर जोर दिया है कि रूस की सेना हर हाल में जीत हासिल करेगी। 

विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति ने स्वीकारी सैन्य अभियान की बात
इस बीच, यूक्रेन के सैन्य कमांडर का कहना है कि उनकी सेना ने रूस के 1,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी पहली बार इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी सेना ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अभियान छेड़ा है।

विज्ञापन


पुतिन ने सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की
राष्ट्रपति पुतिन ने इस बीच सेना और सुरक्षा से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि भविष्य में होने वाली शांति वार्ताओं और युद्धविराम वार्ताओं से पहले यूक्रेन एक बेहतर बातचीत की स्थिति हासिल करने की कोशिश कर रहा है। पुतिन ने तर्क दिया कि यूक्रेन भले ही इस हमले से रूस में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा हो लेकिन, वह अपने लक्ष्य को हासिल नही कर सकता। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के हमले की वजह से रूसी सेना में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पुतिन ने कहा, कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सेना यूक्रेन के हमलों का जवाब दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन की सेना का कुर्स्क 28 बस्तियों पर कब्जा
उधर, कुर्स्क के गर्वर्नर एलेक्स स्मिर्नोव ने पुतिन को इस बारे में खास जानकारी दी है। स्मिर्नोव ने बताया है कि यूक्रेन की सेना कुर्स्क में 12 किलोमीटर अंदर तक घुस गई है। इसके साथ ही स्मिर्नोव ने यह जानकारी भी दी है कि यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क में रूस की 28 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। स्मिर्नोव ने आगे बताया कि यूक्रेन की सेना के हमले में 12 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 10 बच्चों समेत 121 लोग घायल हुए हैं। करीब 1.21 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें या तो सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, या वे अपने घरों को छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed