फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: Putin Announces New Nuclear Missile Test Amid Ukraine War, Warns the US

Russia: यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा एलान, नए न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट का दावा; अमेरिका को भी दी चेतावनी

Tue, 28 Oct 2025 03:37 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 28 Oct 2025 03:37 AM IST
सार

Russia Nuclear Drill: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई परमाणु-संचालित मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ के सफल परीक्षण का दावा किया है। अमेरिकी प्रतिबंधों और ट्रंप के दबाव के बीच पुतिन ने कहा रूस किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन
Russia: Putin Announces New Nuclear Missile Test Amid Ukraine War, Warns the US
ट्रंप और पुतिन। - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी प्रतिबंधों और यूक्रेन पर बढ़ते दबाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी परमाणु शक्ति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में एक नए परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ के सफल परीक्षण की घोषणा की है। पुतिन का यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश माना जा रहा है कि रूस किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है।

विज्ञापन


यूक्रेन पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं: पुतिन का संकेत
ट्रंप प्रशासन की ओर से रूस के तेल उद्योग पर नए प्रतिबंध लगाए जाने और तत्काल युद्धविराम की अपील के बाद पुतिन ने अपने परमाणु अभ्यासों के जरिए एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि मॉस्को यूक्रेन पर अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को उन चार क्षेत्रों से अपनी सेना पीछे हटानी होगी, जिन्हें रूस ने 2022 में अवैध रूप से कब्जा किया था, साथ ही उसे NATO में शामिल होने की कोशिश भी छोड़नी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Shutdown: सरकारी बंद के बीच करोड़ों लोगों पर भूख की मार, 1 नवंबर से मुफ्त भोजन कार्यक्रम बंद! नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बुरेवेस्टनिक’: दुनिया की पहली परमाणु-संचालित मिसाइल
रूस का दावा है कि ‘बुरेवेस्टनिक’ दुनिया की पहली ऐसी न्यूक्लियर-पावर्ड मिसाइल है, जो लगातार कई दिनों तक उड़ान भर सकती है और किसी भी दिशा से दुश्मन पर वार करने की क्षमता रखती है। रूसी सेना के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने बताया कि 21 अक्तूबर को हुई टेस्ट फ्लाइट में मिसाइल ने 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की और 15 घंटे तक उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि यह मिसाइल दुश्मन की मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम को आसानी से चकमा देने में सक्षम है। पुतिन ने इसे अमेरिका की मिसाइल शील्ड रणनीति का जवाब बताया है।

‘फ्लाइंग चेर्नोबिल’? पश्चिमी देशों की चिंता बरकरार
हालांकि पश्चिमी विशेषज्ञ रूस के इस दावे पर संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है कि परमाणु-संचालित मिसाइल का उपयोग भारी विकिरण जोखिम पैदा कर सकता है। 2019 में इसी मिसाइल के एक असफल परीक्षण के दौरान कम से कम पांच परमाणु इंजीनियरों की मौत हो गई थी। उस समय रूस के व्हाइट सी इलाके में विकिरण स्तर बढ़ने की खबरें भी आई थीं।

इस बार रूस ने नोवाया ज़ेमल्या आर्कटिक क्षेत्र में यह परीक्षण किया, जहां पहले भी मिसाइल लॉन्च की गई थी। हालांकि, नॉर्वे के रेडिएशन मॉनिटरिंग केंद्रों ने अब तक किसी रेडिएशन स्पाइक की पुष्टि नहीं की है।


ये भी पढ़ें:- US-China Trade: टैरिफ वार के बीच व्यापार की नई उम्मीद! मलयेशिया में अमेरिका-चीन के बीच किन मुद्दों पर बनी बात

पुतिन का ट्रंप को सख्त संदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रूस पर नए प्रतिबंधों के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही पुतिन ने न्यूक्लियर ड्रिल्स की निगरानी की। इसमें रूस की पूरी परमाणु त्रिस्तरीय ताकत (जमीन, समुद्र और हवा से लॉन्च होने वाले हथियार) शामिल थे। पुतिन ने कहा कि किसी भी आत्मसम्मान रखने वाले देश को दबाव में निर्णय नहीं लेना चाहिए। रूस किसी धमकी या प्रतिबंध से नहीं डरेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन पश्चिमी हथियारों से रूस के भीतर गहराई तक हमला करता है, तो उसका जवाब बेहद गंभीर और चौंकाने वाला होगा।

‘रूस को मिसाइल टेस्ट के बजाय युद्ध खत्म करना चाहिए’
ट्रंप ने सोमवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए था, लेकिन अब अपने चौथे साल में है। रूस को मिसाइल परीक्षण करने के बजाय इसे खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु पनडुब्बी है, जो रूस के तट के पास मौजूद है, इसलिए हमें 8,000 मील दूर जाकर कुछ साबित करने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed