फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia presidential election results leaders who are challenging vladimir putin

Russia: राष्ट्रपति चुनाव में जानिए कौन हैं वो नेता, जो व्लादिमीर पुतिन को दे रहे हैं चुनौती, आज हो जाएगा फैसला

Sun, 17 Mar 2024 10:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Mar 2024 10:18 AM IST
सार

 पुतिन साल 1999 से रूस की सत्ता पर काबिज हैं और इस दौरान वह रूस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पदों पर रहे हैं। इस बार फिर पुतिन का रूस की सत्ता पर काबिज होना लगभग तय है, लेकिन इसके बावजूद कई नेता हैं, जो मुश्किल हालात में भी पुतिन को चुनौती दे रहे हैं। 

विज्ञापन
russia presidential election results leaders who are challenging vladimir putin
रूस में राष्ट्रपति चुनाव - फोटो : एक्स/felipe galli

विस्तार

रूस में बीती 15 मार्च से राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। आज मतदान का आखिरी दिन है और आज ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति चुनाव पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। पुतिन साल 1999 से रूस की सत्ता पर काबिज हैं और इस दौरान वह रूस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे शीर्ष पदों पर रहे हैं। इस बार फिर पुतिन का रूस की सत्ता पर काबिज होना लगभग तय है, लेकिन इसके बावजूद कई नेता हैं, जो मुश्किल हालात में भी पुतिन को चुनौती दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो नेता, जो रूस के चुनाव में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। 
विज्ञापन


लियोनिड स्लट्स्की
लियोनिड स्लट्स्की का जन्म 4 जनवरी 1968 को हुआ था और वह रूस की प्रमुख राजनीतिक पार्टी लिबल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रूस यानी एलडीपीआर के शीर्ष नेता हैं। वह साल 2022 से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और स्टेट ड्यूमा कमेटी के अंतरराष्ट्रीय मामलों के चेयरमैन हैं। लियोनिड स्लट्स्की 1999 से स्टेट ड्यूमा में शामिल हैं। स्लट्स्की ने ही रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद शांति वार्ता में रूस का प्रतिनिधित्व किया था। स्लट्स्की कई विवादों में भी फंस चुके हैं, जिसमें साल 2018 में संसद में यौन उत्पीड़न के मामले में उनकी संलिप्तता के आरोप लगे थे। स्लट्स्की पर अमेरिका, कनाडा और यूरोप ने प्रतिबंध लगाए हुए हैं। 
विज्ञापन


व्लादिस्लाव दावनकोव
दावनकोव रूस की न्यू पीपल पार्टी के नेता हैं और रूस की स्टेट ड्यूमा में साल 2021 से उपाध्यक्ष हैं। दावनकोव को उदारवादी नेता माना जाता है। दावनकोव, यूक्रेन के साथ शांति के समर्थक हैं और साथ ही गैरजरूरी सेंसरशिप के भी खिलाफ हैं। दावनकोव खुद को पुतिन का सबसे अच्छा विकल्प बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकोलाई खारितोनोव
रूसी कम्युनिस्ट नेता निकोलाई खारितोनोव भी स्टेट ड्यूमा के सदस्य हैं और 1994 से ड्यूमा का हिस्सा हैं। निकोलाई आर्कटिक क्षेत्र के विकास के लिए बनी समिति के अध्यक्ष हैं। इससे पहले साल 2004 में भी खारितोनोव ने रूस के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे। अब एक बार फिर वह पुतिन को चुनौती दे रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed