{"_id":"6147e58b20b150268e709f86","slug":"russia-president-vladimir-putin-moves-towards-ruling-power-once-again-by-ousting-opposition-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस : विरोधी दलों को बाहर कर एक बार फिर सत्ता पर राज करने की दिशा में बढ़े पुतिन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस : विरोधी दलों को बाहर कर एक बार फिर सत्ता पर राज करने की दिशा में बढ़े पुतिन
Mon, 20 Sep 2021 07:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:06 AM IST
सार
रूस में तीन दिन से चल रहे संसदीय चुनाव के मतदान रविवार को समाप्त हो गए। मॉस्को टाइम्स व मतदान के गणित के अनुसार सत्तारूढ़ दल यूआर का दुमा (संसद) की 450 सीटों में से एक तिहाई पर कब्जा है। सत्ताधारी पार्टी यूनाइटेड रसिया (यूआर) की जीत पक्की दिख रही है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस में तीन दिन से चल रहे संसदीय चुनाव के मतदान में मुख्य विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी समेत प्रमुख विरोधी दलों को बाहर रखकर मौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोबारा सत्ता पर काबिज होने की राह पर हैं।
विज्ञापन
450 सीटों में से एक तिहाई पर सत्तारूढ़ दल का कब्जा
रविवार को चुनाव के अंतिम और तीसरे दिन सत्ताधारी पार्टी यूनाइटेड रसिया (यूआर) की जीत पक्की दिख रही है। मॉस्को टाइम्स व मतदान के गणित के अनुसार सत्तारूढ़ दल यूआर का दुमा (संसद) की 450 सीटों में से एक तिहाई पर कब्जा है। दावा किया जा रहा है कि पुतिन सिर्फ विपक्षी दलों को ही नहीं, चुनाव लड़ रही 13 और राजनीतिक पार्टियों को कड़ी शिकस्त देंगे। पिछले साल इन्हीं सीटों पर बढ़त के कारण क्रेमलिन ने वो सांविधानिक सुधार किया था जिसके तहत पुतिन वर्ष 2024 के बाद और दो बार यानी 2036 तक देश के राष्ट्रपति रह सकते हैं।
विज्ञापन
मतदान में गड़बड़ी की शिकायत, चुनाव आयोग ने नकारा
विपक्ष ने सरकार पर चुनावों में अनियमितता का आरोप लगाया है। चुनावों में बैलट से छेड़छाड़ के साथ जबरन वोटिंग का आरोप लगाया है। वहीं आयोग ने सभी शिकायतों को खारिज करते हुए कहा है कि ये विदेशी ताकतों द्वारा आर्थिक मदद पहुंचा रची गई साजिश है। मतदान पर नजर रख रहे समूह गोलोस के अनुसार अब तक मतदान में गड़बड़ी की कुल 2750 शिकायतें मिली हैं। वहीं आयोग के अनुसार 137 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन