फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia: President Vladimir Putin escaped five assassination attempts, here's the list of happenings

Russia: पहली बार नहीं हुई व्लादिमिर पुतिन की हत्या की कोशिश, जानें हर साजिश को कैसे किया गया नाकाम

Thu, 04 May 2023 05:14 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 04 May 2023 05:14 PM IST
सार

रूस ने आरोप लगाया कि पुतिन की हत्या करने की साजिश के तहत रूसी राष्ट्रपति के आवास पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। रूस ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। 

विज्ञापन
Russia: President Vladimir Putin escaped five assassination attempts, here's the list of happenings
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में बुधवार को रूस की तरफ से बड़ा दावा किया गया। मॉस्को ने कहा कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की साजिश रची। इसने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


रूस ने इसे आतंकवादी कृत्य करार दिया। दूसरी ओर कीव ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन पर हमले की कोशिश की गई हो, इससे पहले भी पुतिन के दुश्मन इस तरह की कोशिशें कर चुके हैं।
विज्ञापन

Russia: President Vladimir Putin escaped five assassination attempts, here's the list of happenings
Russia Ukraine War - फोटो : ANI
अभी क्या हुआ है?
रूस ने आरोप लगाया कि पुतिन की हत्या करने की साजिश के तहत रूसी राष्ट्रपति के आवास पर ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। रूस ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। इन्हें को मार गिराया गया है।

रूस ने इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य करार दिया। रूस की ओर से कहा गया कि यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हम जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार के तहत काम करेंगे।
 
रूस  का यह भी कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

Russia: President Vladimir Putin escaped five assassination attempts, here's the list of happenings
G-7 देशों की शरण में पहुंचे जेलेंस्की - फोटो : Facebook
यूक्रेन ने किया आरोपों का खंडन
ड्रोन हमले के आरोपों पर यूक्रेन ने भी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन किसी पर भी हमला नहीं करता। हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। हम रूसी संघ के क्षेत्र पर हमला नहीं करते।
विज्ञापन

Russia: President Vladimir Putin escaped five assassination attempts, here's the list of happenings
पुतिन पर पत्रकार का चौंकाने वाला दावा - फोटो : Twitter @MissJacque_line
क्या पहले भी पुतिन की हत्या करने के प्रयास हुए हैं?
व्लादिमीर पुतिन बीते 24 साल से सार्वजनिक जीवन में हैं। पूर्व खुफिया अधिकारी पुतिन ने 1999 से लगातार राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है। दो बार 1999 से 2000 तक और 2008 से 2012 तक उन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला। वहीं, पहली बार राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने 2000 से 2008 तक कार्य किया। दूसरी बार 2012 में उन्होंने यह पद संभाला जिसके बाद से लगातार वह इस पद पर बने हुए हैं। इस कार्यकाल के दौरान पांच मौके आए, जब पुतिन के खिलाफ जानलेवा हमले की कोशिशें हुईं या साजिशें रची गईं। हालांकि, हर बार ये प्रयास नाकाम होते रहे।

Russia: President Vladimir Putin escaped five assassination attempts, here's the list of happenings
पुतिन की हो चुकी है मौत! - फोटो : Twitter @KremlinRussia_E
पांच मौके जब पुतिन पर हुआ जानलेवा हमला
2022 - रूस 
मई 2022 में, यूक्रेन के रक्षा खुफिया प्रमुख कायर्लो बुडानोव ने खुलासा किया था कि रूसी-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत में पुतिन पर एक जानलेवा हमले की कोशिश की गई थी। यह असफल प्रयास काकेशस (काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच का एक क्षेत्र) में हुआ। 
मेजर-जनरल बुडानोव ने कहा था, 'पुतिन पर हमला किया गया था, जैसा कि उन्होंने बताया। यह गैर-सार्वजनिक जानकारी है। पूरी तरह असफल प्रयास, लेकिन यह वास्तव में हुआ। बुडानोव की मानें तो, यह रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद की बात है।

2012 - रूस 
रूसी मीडिया ने फरवरी 2012 में चेचन (दक्षिणी रूस में स्थित एक देश) लिंक वाले दो व्यक्तियों का एक वीडियो प्रसारित किया था जिसमें दोनों व्यक्ति पुतिन की हत्या करने की साजिश करने की बात कबूल कर रहे थे। इनको जनवरी 2012 में यूक्रेन के ओडेसा में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों व्यक्ति चेचन इस्लामिस्ट सरगना दोकू उमारोव के आदेश पर आपराधिक साजिश को अंजाम देने वाले थे। 

2003 - ब्रिटेन 
अक्तूबर 2003 में, ब्रिटेन के खुफिया अधिकारियों ने पुतिन को मारने की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एक पुलिस स्टेशन में पांच दिनों के लिए रखा गया था। 

अंत में उन्हें इस शर्त पर रिहा कर दिया गया कि वे रूस लौट जाएंगे। दावों के मुताबिक, आरोपियों में से एक पूर्व रूसी खुफिया सेवा अधिकारी था। रिपोर्ट की मानें तो, ये लोग साजिश से तीन साल पहले ब्रिटेन आए थे। एक सुपारी किलर द्वारा उन्हें यह काम करने को कहा गया था।

2002 - रूस 
नवंबर 2002 में, पुतिन के पर एक जानलेवा हमले के प्रयास को फिर से विफल कर दिया गया, जब रूसी नेता क्रेमलिन के पास एक मोटरवे से गुजरने वाले थे। एक गुट ने सड़क के किनारे 40 किलो विस्फोटक रखने का दावा किया। पुतिन का रूट बदल दिया गया लेकिन उसके बाद संदिग्ध वस्तुएं भी नहीं मिलीं। 

2002 - अजरबैजान 
पुतिन को मारने की साजिश रचने के आरोप में 2002 में अजरबैजान में एक इराकी नागरिक की गिरफ्तारी की गई थी। आधिकारिक यात्रा पर आए पुतिन पर ये प्रयास जनवरी में होने वाला था। गिरफ्तार व्यक्ति के कथित तौर पर अफगानिस्तान और चेचन्या लड़ाकों से संबंध थे। 

वह एक सह-साजिशकर्ता को विस्फोटक मुहैया कराने की तैयारी में था। हालांकि, साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया और उस व्यक्ति और उसके साथी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 10 साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed