फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia launches armoured ground attack in Kharkiv ukraine detail news in hindi

Russia-Ukraine War: रूस ने तेज किए हमले, सेना ने खार्किव में खोला जमीनी मोर्चा, यूक्रेन के संपर्क में अमेरिका

Sat, 11 May 2024 12:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 11 May 2024 12:06 PM IST
सार

जेलेंस्की ने बताया कि शुक्रवार को हुए हमले से निपटने के लिए कीव की सेनाएं तैयार थी। उन्होंने बताया कि रूस इस क्षेत्र में और सेना भेज सकता है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस ने सुबह के पांच बजे हमला किया था।

विज्ञापन
Russia launches armoured ground attack in Kharkiv ukraine detail news in hindi
रूस-यूक्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

रूस की सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के खार्किव में जमीनी हमला किया। हमले को देखते हुए यूक्रेन ने सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त सेनाएं भेजीं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस ने सीमावर्ती इलाकों में एरियल बम और तोपखानों से हमला किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने इस दिशा में जवाबी कार्रवाई की एक नई लहर शुरू कर दी है। इस हमले के बाद अमेरिका ने तुरंत यूक्रेन से संपर्क किया।
विज्ञापन


बता दें कि यूक्रेन को क्षेत्र में रूस द्वारा हमले की चेतावनी मिली थी। इसे रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले का संकेत बताया गया था। हलांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि रूस की तरफ से हमला किया जाएगा या नहीं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने पहली बार कहा कि रूस यूक्रेनी क्षेत्र सुमी और चेर्निहीव के पास खार्किव के उत्तर में रूस अपनी सेना बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


यूक्रेन में हमले की तैयारी कर रहा रूस: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने बताया कि रूस इस वसंत या गर्मी में एक बड़े हमले की तैयारी कर सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुए हमले से निपटने के लिए कीव की सेनाएं तैयार थी। जेलेंस्की ने बताया कि रूस इस क्षेत्र में और सेना भेज सकता है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस ने सुबह पांच बजे हमला किया था। नाम न छापने की शर्त पर यूक्रेनी सेना के एक जवान ने बताया कि रूसी सेना यूक्रेनी सीमा के अंदर एक किमी तक घुस गई थी। उन्होंने आगे कहा कि रूस क्षेत्र में बफर जोन बनाने के लिए यूक्रेनी सेना को 10 किमी तक पीछे धकेलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन यूक्रेनी सेना उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को इस हमले के बाद अमेरिका अब यूक्रेन के साथ निकटता के साथ समन्वय कर रहा है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि रूस खुद को खार्किव में हमले करने के लिए तैयार कर रहा है। यूक्रेन के शीर्ष अधिकारियों का मानना है कि रूस के पास खार्किव पर कब्जा करने के लिए एक सफल अभियान की शुरुआत करने के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध नहीं है। हालांकि, शुक्रवार को हुए हमले को लेकर रूस की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed