फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia is ready to use nuclear weapons if threatened says Vladimir Putin

Russia: 'रूस की संप्रभुता और स्वतंत्रता को खतरा हुआ तो करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल', पुतिन की चेतावनी

Wed, 13 Mar 2024 02:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Mar 2024 02:36 PM IST
सार

यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर विचार करने के सवाल पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यहां उसकी (परमाणु हथियारों) जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मॉस्को यूक्रेन में अपने मकसद को पूरा करेगा।

विज्ञापन
Russia is ready to use nuclear weapons if threatened says Vladimir Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर रूस की संप्रभुता और स्वतंत्रता पर खतरा पैदा हुआ तो वह परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, पश्चिमी देशों की मदद से ही यूक्रेन, रूस पर हमलावर हो रहा है। एक साझात्कार के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका किसी भी तनावपूर्ण स्थिति, जिससे परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है, को बढ़ने से रोकने कि कोशिश करेगा। लेकिन रूस का परमाणु बल इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर क्या बोले पुतिन
यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमार पर विचार करने के सवाल पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यहां उसकी (परमाणु हथियारों) जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मॉस्को यूक्रेन में अपने मकसद को पूरा करेगा। पुतिन ने बताया कि उन्होंने बातचीत के लिए हमेशा दरवाजा खुला रखा है। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों के साथ किसी भी समझौते के लिए पक्की गारंटी की आवश्यकता होगी। हाल ही में पुतिन ने पश्चिमी देशों को धमकाते हुए कहा था कि हमारे पास ऐसे हथियार हैं, जो उनके इलाकों को भी भेद सकते हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी के कारण टाला गया परमाणु युद्ध
दो साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध अब परमाणु संघर्ष की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि, एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी और कई वैश्विक नेताओं की सक्रियता के कारण परमाणु युद्ध को टाला जा सका। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के प्रशासन में शामिल दो शीर्ष अधिकारियों के हवाले से आई सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों का टकराव रोकने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। इस रिपोर्ट का दावा है कि पीएम मोदी और कई अन्य वैश्विक नेताओं की सक्रियता के कारण रूसी सेना और पुतिन को समझाने में कामयाबी मिली। इसके बाद ही यूक्रेन पर परमाणु हमला टाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed