फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia invites Armenia and Azerbaijan for peace talks

आर्मेनिया-अजरबैजान : रूस से दोनों को शांति वार्ता का बुलावा

Sat, 10 Oct 2020 01:34 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू/येरेवान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू/येरेवान Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Oct 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Russia invites Armenia and Azerbaijan for peace talks
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष - फोटो : पीटीआई

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी जंग में तुर्की और रूस के जुड़ाव के चलते हालात काफी मुश्किल होते जा रहे हैं। यहां अब तक सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं लेकिन जंग जारी है और इसमें ड्रोन हमलों के वीडियो भी सामने आए हैं। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने युद्ध रोकने की पहल करते हुए दोनों देशों को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


आर्मेनिया और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों को शांति वार्ता के लिए बुलाते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि नागोर्नो-कराबाख में मानवीय कारणों से लड़ाई का रुकना बेहद अहम है।
विज्ञापन



उन्होंने 1994 में खत्म हुए युद्ध के बाद इस क्षेत्र में दोबारा गंभीर संघर्ष छिड़ने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि बातचीत से विवादों का हल निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता सूसन स्टेपेनियन ने कहा है कि संघर्ष वाले क्षेत्र में हमले जारी हैं। जबकि पलटवार करते हुए अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने आर्मेनियाई बलों पर टारटर, बर्दा और बेयलागन शहरों में गोलाबारी और ड्रोन से हमलों का आरोप लगाया।

आर्मेनिया ने इन दावों को खारिज किया। लेकिन अजरबैजान ने मानवरहित विमान से ली गई तस्वीरें जारी की हैं जिनमें ड्रोन सीधे टार्गेट से टकराकर खुद को उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

नागोर्नो-कराबाख के 200 कर्मी मारे गए
27 सितंबर से जारी आर्मेनिया-अजरबैजान की जंग में नागोर्नो-कराबाख के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके पक्ष के करीब 200 कर्मचारी अब तक मारे जा चुके हैं और 90 से ज्यादा घायल हैं। अजरबैजान ने सैनिकों के हताहत होने की जानकारी तो साझा नहीं की लेकिन 24 नागरिकों की मौत और 121 के घायल होने की बात कही है। 


तुर्की पर लड़ाके भेजने के आरोप
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने दोहराया है कि इस लडाई का अंत तभी हो सकता है, जब नागोर्नो-कराबाख से आर्मेनिया पूरी से हट जाए। इस बीच, आर्मेनिया ने आरोप लगाया कि तुर्की भी इस संघर्ष में अजरबैजान का साथ दे रहा है और सीरिया से अपने लड़ाकों को इस क्षेत्र में भेज रहा है। हालांकि, तुर्की ने हथियार अथवा विदेशी लड़ाकों को भेजने के आरोप खारिज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed