फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Fighter Jets Intercept UK Military Aircraft Over Black Sea News in Hindi

Russia: काले सागर के ऊपर ब्रिटिश फाइटर जेट ने भरी उड़ान, रूस की वायुसेना ने खदेड़ा

Tue, 27 Jun 2023 09:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Jun 2023 09:27 AM IST
सार

हाल के समय में रूसी और पश्चिमी देशों के फाइटर जेट कई बार काले सागर और बाल्टिक सागर इलाके में एक-दूसरे के सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Russian Fighter Jets Intercept UK Military Aircraft Over Black Sea News in Hindi
लड़ाकू विमान - फोटो : fas dot org

विस्तार

रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा है कि ब्रिटिश वायुसेना के दो फाइटर जेट रूस सीमा के नजदीक काले सागर के ऊपर उड़ान भरते देखे गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जैसे ही रूसी फाइटर जेट ने उड़ान भरी तो ब्रिटिश युद्धक विमान वापस चले गए। बयान में कहा गया है कि जिन विमानों ने रूसी सीमा के नजदीक उड़ान भरी, उनमें ब्रिटिश वायुसेना के टाइफून जेट शामिल थे। 
विज्ञापन


पश्चिमी देशों के विमानों के साथ कई बार हो चुका है आमना-सामना
रूस ने कहा कि रूसी युद्धक विमान ब्रिटिश विमानों को खदेड़ने के बाद सुरक्षित वापस लौट आए। रूस ने ये भी कहा कि रूसी सीमा का कोई उल्लंघन नहीं हुआ। बता दें कि हाल के समय में रूसी और पश्चिमी देशों के फाइटर जेट कई बार काले सागर और बाल्टिक सागर इलाके में एक-दूसरे के सामने आ चुके हैं। मई में भी मॉस्को ने बयान जारी कहा था कि अमेरिका के चार स्ट्रैटेजिक बॉम्बर विमान बाल्टिक सागर के ऊपर देखे गए थे। 
विज्ञापन


रूस-अमेरिका में बढ़ गया था तनाव
अप्रैल में अमेरिका एमक्यू-9 रीपर ड्रोन भी रूस के फाइटर जेट से टकराकर काले सागर में गिर गया था। अमेरिका ने इसका आरोप रूस पर लगाया था। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध में पश्चिमी देश यूक्रेन का खुलकर साथ दे रहे हैं। इसके चलते रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव हाल के समय में बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Russia: 'पुतिन सरकार के तख्तापलट का इरादा नहीं था', ऑडियो जारी कर वैगनर समूह के प्रमुख ने बताई विद्रोह की वजह


उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हाल ही में बड़ा झटका लगा है। दरअसल पुतिन के खास रहे और वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत कर दी थी। वैगनर ग्रुप के लड़ाकों द्वारा रूस के एक शहर रोस्तोव पर कब्जा भी करने की खबरें सामने आईं थी। हालांकि बगावत के एक दिन बाद ही प्रिगोझिन ने बगावत खत्म कर दी थी। 

यूरोपियन यूनियन देगा यूक्रेन को 3.5 बिलियन यूरो की मदद
यूरोपियन यूनियन ने एक बयान में कहा है कि यूरोपियन यूनियन के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई के लिए 3.5 बिलियन यूरो आवंटित करेंगे। यूरोपियन यूनियन के 27 विदेश मंत्रियों की बैठक लक्जमबर्ग में हुई। इस बैठक में यूक्रेन की मदद के लिए 3.5 बिलियन यूरो देने का फैसला हुआ। रूस की न्यूज एजेंसी ने यह दावा किया है। यूरोपियन पीस फैसिलिटी के तहत यूक्रेन को यह मदद दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed