फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia indologist translate ramcharitmanas in hindi shocks foreign minister s jaishankar

Russia: रूसी नागरिक ने जयशंकर के सामने किया रामचरितमानस का पाठ, सुनकर हैरान रह गए विदेश मंत्री

Fri, 29 Dec 2023 03:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 29 Dec 2023 03:09 PM IST
सार

एक भारतविद ने रामचरितमानस का हिंदी में पाठ कर विदेश मंत्री एस जयशंकर को हैरान कर दिया। बता दें कि भारतविद या इंडोलॉजिस्ट (Indologist) उन लोगों को कहा जाता है, जो भारतीय साहित्य, इतिहास, दर्शन आदि की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
russia indologist translate ramcharitmanas in hindi shocks foreign minister s jaishankar
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस दौरे पर हैं। गुरुवार को विदेश मंत्री ने रूस के भारतविदों से सेंट पीट्सबर्ग में मुलाकात की। इस दौरान एक भारतविद ने रामचरितमानस का हिंदी में पाठ कर विदेश मंत्री एस जयशंकर को हैरान कर दिया। बता दें कि भारतविद या इंडोलॉजिस्ट (Indologist) उन लोगों को कहा जाता है, जो भारतीय साहित्य, इतिहास, दर्शन आदि की पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भारतीय विशेषताओं के साथ वैश्विक संबंध बनाने पर फोकस
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि 'रिश्तों के निर्माण में संचार और एक दूसरे के प्रति समझ जरूरी है। आज हम एक बहुध्रुवीय दुनिया में रह रहे हैं, जहां पुनर्संतुलन हो रहा है। यह ऐसी दुनिया नहीं है जहां सिर्फ कुछ देशों का दबदबा हो। अंतरराष्ट्रीय संबंधों को विकसित करते समय मेरा फोकस भारतीय विशेषताओं के साथ वैश्विक संबंध बनाने पर है।' 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)


सेंट पीट्सबर्ग में रबिंद्रनाथ टैगोर स्कूल गए विदेश मंत्री
रूस के सेंट पीट्सबर्ग में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरु रबिंद्रनाथ टैगोर के नाम पर संचालित हो रहे एक स्कूल का दौरा किया। स्कूल में विदेश मंत्री ने नोबेल पुरस्कार विजेता कवि गुरु रबिंद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। अपने दौरे का एक वीडियो भी विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में जयशंकर ने लिखा कि इनका भारत के लिए जरूर गजब है। गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर के नाम पर रखे गए स्कूल जाकर बहुत अच्छा लगा। स्कूल में विदेश मंत्री का स्वागत रूस और भारत की पारंपरिक वेशभूषा पहने स्कूली बच्चों ने किया।


रूसी विदेश मंत्री ने की भारत की विदेश नीति की तारीफ
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव के बीच मुलाकात हुई। रूसी विदेश मंत्री ने बैठक के बाद भारत की विदेश नीति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में  जी20 देशों का जो नई दिल्ली में सम्मेलन हुआ था, वह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे एक प्रभावशाली भूमिका के साथ न्याय किया जाता है। लावारोव ने कहा कि जी20 सम्मेलन में जो विज्ञप्ति जारी हुई, वह एक पक्षीय दस्तावेज नहीं था बल्कि उसमें सभी के हितों का ध्यान रखा गया। रूसी विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा कि भारत की विदेश नीति ना सिर्फ रूस के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है कि कैसे भारत ने जी20 में शानदार सफलता हासिल करते हुए सभी देशों को सम्मान दिया और यूएन चार्टर का भी पालन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed