{"_id":"65e8a9d4e80b2027c50a9f86","slug":"russia-indian-national-mohammed-asfan-mortal-remains-return-efforts-from-embassy-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में भारतीय की मौत: मोहम्मद असफान की मौत मामले में दूतावास का बयान, पार्थिव देह स्वदेश लाने के प्रयास जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में भारतीय की मौत: मोहम्मद असफान की मौत मामले में दूतावास का बयान, पार्थिव देह स्वदेश लाने के प्रयास जारी
Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:07 PM IST
सार
रूस की सेना में शामिल हुए भारतीय नागरिक की मौत के मामले में भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि मोहम्मद असफान की मौत के बाद उनके पार्थिव देह को स्वदेश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भारत और रूस (फाइल)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के युद्ध में अब तक 4.44 लाख से अधिक हताहत हो चुके हैं। रूस और यूक्रेन के हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी है। इसी बीच एक भारतीय व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। नौकरी के बहाने रूसी सेना में भर्ती भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अपनी जान गंवा बैठा।
पार्थिव शरीर को भारत भेजने का प्रयास जारी
भारतीय दूतावास से बुधवार को जारी बयान में कहा गया कि विदेश मंत्रालय मृतक के परिवार और रूसी अधिकारियों के संपर्क में है। उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने का प्रयास किया जा रहा है। दूतावास ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद असफान के रूप में हुई है। इनकी मौत रूस और यूक्रेन के बीच डेढ़ लगभग दो साल से जारी हिंसक संघर्ष के बीच हुई।
विज्ञापन
रूसी अधिकारियों के समक्ष उठाया मुद्दा
इससे पहले, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की थी। यूक्रेन में संघर्ष से दूर रहने का आह्वान करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, खबरें सामने आई हैं कि भारतीय नागरिकों ने रूसी सेना में सहायक बनने की पहल की है। बयान के मुताबिक भारतीय दूतावास ने नागरिकों को शीघ्र छुट्टी देने के लिए इस मामले को रूसी अधिकारियों के समक्ष उठाया है।