{"_id":"681f301aa6e72839d8057d3e","slug":"russia-in-support-of-india-against-terrorism-mos-defense-said-agreement-reached-between-both-the-countries-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Russia Ties: आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन में रूस, रक्षा राज्यमंत्री बोले- दोनों देशों में हुआ समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India Russia Ties: आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन में रूस, रक्षा राज्यमंत्री बोले- दोनों देशों में हुआ समझौता
Sat, 10 May 2025 04:23 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 10 May 2025 04:23 PM IST
सार
मॉस्को में सोवियत संघ की द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 80वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सैन्य और तकनीकी सहयोग को गहरा करने के लिए रूसी उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन से मुलाकात की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि रूस ने आश्वासन दिया कि वह आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ लड़ाई में हमारा समर्थन करेगा।
विज्ञापन
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई का रूस ने समर्थन किया है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि रूस ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। रूस ने सैन्य ऑर्डरों को जल्द पूरा करने का वादा किया है।
विज्ञापन
मॉस्को में सोवियत संघ की द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 80वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सैन्य और तकनीकी सहयोग को गहरा करने के लिए रूसी उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन से मुलाकात की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि रूस ने आश्वासन दिया कि वह आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ लड़ाई में हमारा समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग मौजूदा समझौतों के आधार पर आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सरकार का सख्त संदेश, भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को 'युद्ध की कार्रवाई' मानेगा भारत
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रूस ने पाइपलाइन में मौजूद सैन्य ऑर्डरों को शीघ्र पूरा करने का वादा किया है। दोनों पक्षों ने मौजूदा ढांचे और नियमित परामर्श से संबंधों को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। रक्षा राज्य मंत्री ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ रूस के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
सेठ ने अज्ञात सैनिक की कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा रक्षा राज्यमंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रूस में मौसम जितना ठंडा होता है, भारत के साथ दोस्ती उतनी ही गर्म होती है। मई का महीना सुखद गर्म माना जाता है, लेकिन इस साल यह असामान्य रूप से ठंडा था। मैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विनम्र स्वभाव से बहुत प्रभावित हूं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में भारत ने पांच खूंखार आतंकियों को मिट्टी में मिलाया; कंधार हाईजैक का वांछित ढेर
उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रपति पुतिन से तीन बार मिलने का मौका मिला। उन्होंने बहुत गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और अपने विनम्र स्वभाव से मुझे प्रभावित किया। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए थे। क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश यात्रा पर नहीं जा सके थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन