फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia has so far vaccinated Sputnik V vaccine 3000 people in Moscow says report

रूसी सरकार का दावा, मॉस्को में 3000 लोगों को दी जा चुकी है 'स्पुतनिक वी' वैक्सीन

Mon, 28 Sep 2020 11:57 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Russia has so far vaccinated Sputnik V vaccine 3000 people in Moscow says report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कहर बरपा रहा है। दुनियाभर में रोज कोरोना वायरस को लेकर अच्छी से लेकर बुरी खबर आती रहती है। कोरोना वायरस पर चल रही हजारों रिसर्च के हर तरह के परिणाम भी देखने को मिले हैं।

विज्ञापन


बहरहाल, रूसी सरकार ने दावा किया है, स्पुतनिक वी वैक्सीन लॉन्च किए जाने के करीब एक महीने के बाद अब तक 3,000 लोगों को इसकी डोज दी जा चुकी है। यह खुराक राजधानी मॉस्को के निवासियों को दी गई, वहीं लगभग 60,000 स्वयंसेवक इसके लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन



मास्को के मेयर सेर्गेई सोबयानिन ने कहा कि अब तक लगभग 3,000 स्वयंसेवकों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। खास बात यह है कि किसी को कोई समस्या नहीं हुई है। सभी अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैंने खुद इस वैक्सीन का उपयोग अपने ऊपर किया है। हालांकि कई महीने के बीत जाने के बाद भी मुझे कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रूस की राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बुजुर्गों को घर में रहने का आदेश दिया गया है और साथ ही लोगों को घर से ही काम करने के लिए कहा गया है। स्पुतनिक वी वैक्सीन को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने विकसित किया है।


वहीं आपको बता दें, 11 अगस्त को रूस ने कोरोना वैक्सीन को मान्यता दे दी थी, लेकिन देश के ही कुछ वैज्ञानिकों के साथ ही कुछ बड़े देशों ने इसके उपयोग के खिलाफ चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि सारे फेज ट्रायल्स के बाद ही वैक्सीन को मान्यता दी जाए, नहीं तो परिणाम खतरनाक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed