फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia has made Bullet proof dress 'star war' suit,bombs and bullets will not effect

रूस ने बनाया बुलेट प्रूफ ड्रेस 'स्टार वॉर' सूट,बम और गोली भी होंगेे बेअसर 

Fri, 31 Aug 2018 02:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Russia has made Bullet proof dress 'star war' suit,bombs and bullets will not effect
हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर' में किरदार एक ऐसे पोशाक में दिखते हैं जो उन्हे दुश्मन के हर वार से बचाता है और हर लड़ाई में वो अजेय साबित होते हैं। विज्ञान ने फिल्म की इस कल्पनीय चीज़ को असल जिंदगी में साकार रूप दे दिया है। रूस ने एक ऐसे बुलेटप्रूफ ड्रेस का अविष्कार किया है जो बम और गोलियों को भी बेअसर कर देगा। सीधे तौर पर समझिये कि बम और गोली इस सूट को भेद ही नहीं पायेंगे। 
विज्ञापन


हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वॉर्स' की तर्ज पर रूस ने टाइटेनियम का सूट तैयार किया है। इसे पहनने से कमांडो पर किसी गोली और बम के छर्रों का असर नहीं होगा। 50 किलो वजनी सूट पहनकर जवान भारी वजन उठा सकते हैं। साथ ही सामान्य से कहीं ज्यादा तेज गति में दौड़ सकते हैं। मिलिट्री फर्म द्वारा बनाए गए इस सूट को हाल ही में मॉस्को में 2018 इंटरनेशनल मिलिट्री एंड टैक्निकल फोरम में पेश किया गया है।
विज्ञापन


रूसी कंपनी का दावा है कि सूट को पहनकर पैदल चलने वाले सैनिक एक हाथ से ही मशीन गन चला सकते हैं। इसके हेलमेट में स्पेशल मास्क लगाया गया है। इसे रत्निक-3 नाम दिया गया है। रूसी कंपनी का दावा है कि 2025 तक जंग के मैदान के लिए यह सूट तैयार हो जाएगा। फिलहाल बैटरी की कुछ समस्या आ रही है। उधर, दुनिया में तकनीक से लैस सूट रसिया, अमेरिका और इजराइल के पास हैं। हालांकि इस प्रकार की तकनीक से लैस सूट को सिर्फ स्पेशल कमांडो विशेष मिशन के लिए ही दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूट के साथ डिजिटल हेलमेट भी है जिससे स्क्रीन पर टारगेट की जानकारी मिलती है।यह वॉटर-प्रूफ होने के साथ ही फ्लेम-प्रूफ भी है जिससे आग नहीं लगेगी।सूट की राइफल में दो बैरल्स लगी हैं। जो अलग-अलग साइज की गोलियां फायर करती हैं। इस बुलेटप्रूफ सूट में टॉर्च, बैटरी पैक भी है, ताकि सोल्जर रात में इसे इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ पैरों के लिए ऐसे बूट्स डिजाइन किए गए हैं जिससे बुलेट, मलबे में दबे लैंड माइंस का असर न हो। इतना ही नहीं इसमें बम को पकड़ने वाले सेंसर भी लगाए गए हैं। 

खूबियां जो बनाता है सबसे ताकतवार
पहनने पर बम और गोली का असर नहीं होगा 
बुलेटप्रूफ नेक प्रोटेक्टर, जो गोली लगने से बचाएगा
बॉडी वार्मर, तापमान बढ़ाने के लिए 
कंप्यूटर कंट्रोल्ड - सोल्जर भारी हथियार लंबे समय तक चला सकता है
पहनकर सैनिक एक हाथ से भी मशीन गन चला सकेंगे 
बम डिटेक्ट करने वाले सेंसर
सूट में टॉर्च, बैटरी पैक- रात में बेहतर निगरानी के लिए






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed