{"_id":"695fdad4b81e69fbf40f6019","slug":"russia-expressing-serious-concern-over-capture-of-its-oil-tanker-by-us-coast-guard-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Oil Tanker: 'अंतरराष्ट्रीय नियम तोड़ रहा US', तेल टैंकर जब्ती पर भड़का रूस; जहाज के क्रू में तीन भारतीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Oil Tanker: 'अंतरराष्ट्रीय नियम तोड़ रहा US', तेल टैंकर जब्ती पर भड़का रूस; जहाज के क्रू में तीन भारतीय
Thu, 08 Jan 2026 09:59 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: लव गौर
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:59 PM IST
सार
Russia Oil Tanker: एक दिन पहले यानी बुधवार को अमेरिकी तटरक्षक बल ने एक रूसी तेल टैंकर को जब्त कर लिया। जिस पर रूस ने 'गंभीर चिंता' जताते है। रूस ने अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय कानूनों की कड़ाई से पालन करने की बात कही है। वहीं पकड़े गए जहाज के क्रू में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के रूसी जहाज पकड़ने के बाद तनाव के हालात
- फोटो : X-@US_EUCOM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी तटरक्षक की ओर से तेल टैंकर को पकड़े जाने पर रूस ने गंभीर चिंता जताते हुए अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय समुद्री नेविगेशन कानूनों का पालन करने की बात कही है। रूस ने वॉशिंगटन के कथित 'नव-औपनिवेशिक' रवैये को खारिज करते हुए कहा कि टैंकर की स्थिति की जानकारी अमेरिका को पहले ही बार-बार दी जा चुकी थी।
रूसी विदेश मंत्रालय का बयान
रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मारिनेरा (पहले बेला-1) तेल टैंकर, जिसे बुधवार को उत्तरी अटलांटिक में अमेरिकी कोस्टगार्ड ने जब्त किया, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वैध रूप से परिचालन में था। मंत्रालय ने चालक दल, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है के साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम वॉशिंगटन से अपील करते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री नेविगेशन के मूल सिद्धांतों का पालन करे और मारिनेरा टैंकर व हाई सीज में कानून के अनुसार काम कर रहे अन्य जहाजों के खिलाफ अवैध कार्रवाइयां तुरंत बंद करे।' रूस ने अमेरिका द्वारा अपने राष्ट्रीय प्रतिबंध कानूनों का हवाला दिए जाने को भी निराधार बताया।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों के बयानों की आलोचना
मंत्रालय ने कुछ अमेरिकी अधिकारियों के उन बयानों की भी कड़ी आलोचना की, जिनमें टैंकर की जब्ती को वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण की व्यापक रणनीति से जोड़ा गया था। रूस ने ऐसे दावों को 'बेहद निंदनीय' बताते हुए खारिज किया। बयान में आगे कहा गया कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए एकतरफा प्रतिबंध अवैध हैं और इनके आधार पर हाई सीज में जहाजों को जब्त करने या अधिकार क्षेत्र स्थापित करने का कोई औचित्य नहीं बनता।
ये भी पढ़ें: Marinera Tanker: रूसी पोत झंडा-पेंट और नाम बदलकर अमेरिकी सेना को चकमा दे रहा था; लंबी जद्दोजहद के बाद हुआ जब्त
रूसी टैंकर के क्रू में 3 भारतीय शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चालक दल में तीन रूसी नागरिकों के अलावा एक भारतीय, कुछ जॉर्जियाई और यूक्रेनी नागरिक भी शामिल हैं। रूस ने अमेरिकी प्रशासन से मांग की कि रूसी नागरिकों के अधिकारों का पूरी तरह सम्मान किया जाए और उनकी शीघ्र स्वदेश वापसी में कोई बाधा न डाली जाए। रूस टुडे ते मुताबिक मारिनेरा के क्रू में 17 यूक्रेनी नागरिक, छह जॉर्जियाई नागरिक, तीन भारतीय नागरिक और दो रूसी नागरिक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Russia: टैंकर जब्त होने के बाद अमेरिका पर भड़के रूसी वरिष्ठ सांसद, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की दी धमकी
बार-बार दी गई थी टैंकर की जानकारी
रूस ने यह भी स्पष्ट किया कि 24 दिसंबर को मारिनेरा को अंतरराष्ट्रीय कानून और रूसी कानून के अनुरूप रूसी ध्वज के तहत अस्थायी अनुमति मिली थी और वह शांतिपूर्वक उत्तरी अटलांटिक के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से रूस के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था। इस संबंध में अमेरिका को रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से विश्वसनीय जानकारी बार-बार दी गई थी।
रूस ने कहा कि उसने इन कार्रवाइयों के लिए किसी तरह की सहमति नहीं दी थी, बल्कि पिछले कई हफ्तों से अमेरिकी कोस्टगार्ड द्वारा टैंकर का पीछा किए जाने पर आधिकारिक विरोध दर्ज कराया था।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन