फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Doubles 2023 Defence Spending Target Amid War in Ukraine War

Russia: रूस ने रक्षा खर्च का लक्ष्य बढ़ाकर 100 अरब डॉलर किया, यूक्रेन युद्ध के बीच फल-फूल रही अर्थव्यवस्था

Sat, 05 Aug 2023 06:13 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 05 Aug 2023 06:13 AM IST
सार

विश्लेषकों का मानना है कि रूस की घरेलू अर्थव्यवस्था को  सैन्य उद्योग से बल मिल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक रूस ने सैनिकों सेना पर इस साल के शुरुआती 6 महीनों में करीब 1000 अरब रूबल खर्च किए हैं। 

विज्ञापन
Russia Doubles 2023 Defence Spending Target Amid War in Ukraine War
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस ने 2023 में रक्षा खर्च के लक्ष्य को दोगुना बढ़ाकर 100 अरब डॉलर कर दिया है। यूक्रेन के साथ युद्ध करने पर शुरुआत में अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए, बावजूद रूसी अर्थव्यवस्था खूब फल-फूल रही है।

विज्ञापन


ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय का दावा है कि रूसी सरकार के कुल खर्च में रक्षा खर्च की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी पहुंच गई है। साल की शुरुआत में रूस ने रक्षा खर्च का लक्ष्य 54 अरब डॉलर रखा था। लेकिन, पहले छह महीने में ही रूस लक्ष्य से 12 फीसदी ज्यादा खर्च कर चुका है। पश्चिमी देशों के प्रतिबंध और युद्ध के भारी खर्च के बाद भी रूस की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
विज्ञापन


विश्लेषकों का मानना है कि रूस की घरेलू अर्थव्यवस्था को  सैन्य उद्योग से बल मिल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक रूस ने सैनिकों सेना पर इस साल के शुरुआती 6 महीनों में करीब 1000 अरब रूबल खर्च किए हैं। जुलाई में रूसी उपप्रधानमंत्री डेनिस मैनट्यूरोव ने कहा था कि अब हर माह उतना गोला-बारूद बन रहा है, जितना पूरे 2022 में नहीं बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल, सड़क और अस्पतालों की फंडिंग रुकी
पश्चिमी विश्लेषकों का दावा है कि रूस युद्ध की फंडिंग के लिए स्कूल, अस्पताल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर होने वाले खर्च में कटौती कर रहा है। हालांकि, सैन्य गतिविधियों की वजह से अर्थव्यवस्था में सक्रियता बनी हुई है।

पुतिन के आलोचक को 19 साल की अतिरिक्त जेल की सजा
जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को शुक्रवार को रूस की एक कोर्ट ने 19 साल की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई है। उन्हें यह तीसरी और सबसे लंबी अवधि की जेल की सजा सुनाई गई है। 47 वर्षीय नवलनी, जो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे कट्टर आलोचक हैं, पहले से ही धोखाधड़ी और अन्य कथित अपराधों के लिए 11 साल से ज्यादा जेल की सजा काट रहे हैं। नवलनी को एक चरमपंथी संगठन की स्थापना और उसकी गतिविधियों को वित्त पोषित करने का दोषी ठहराया गया है।


यूक्रेनी ड्रोन हमले में क्षतिग्रस्त हुआ रूस का युद्धपोत
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार अल सुबह दो ड्रोन ने काला सागर स्थित रूसी नौसेना के बेस पर हमला किया, जिससे एक युद्ध पोत क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, बाद में दोनों ड्रोन को मार गिराया। वहीं, यूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, रूसी पोत ओलेनगोर्स्की गार्नयाक को तबाह कर दिया गया है, यह अब यूक्रेन के लिए मुसीबत नहीं बन पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed