फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Defense Ministry says it pulling back troops from key areas in Ukraine Kharkiv region

Russia Ukraine War: खारकीव के मुख्य क्षेत्रों से सैनिकों को वापस बुलाएगा रूस, रक्षा मंत्रालय ने किया एलान

Sat, 10 Sep 2022 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 10 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Russia Defense Ministry says it pulling back troops from key areas in Ukraine Kharkiv region
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

यूक्रेन में खारकीव के मुख्य क्षेत्रों से रूस ने सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनशेंकोव ने बताया कि बालक्लीया और इज्यूम इलाकों में सैनिकों की फिर से तैनाती की जाएगी। दोनेस्क क्षेत्र में भी सैन्य ताकत बढ़ाई जाएगी। खारकीव में इज्यूम रूसी सेना का महत्वपूर्ण ठिकाना था।

विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन के दोन्बास को मुक्त कराने के लिए विशेष सैन्य अभियान चलाया जाएगा। इसह मकसद से यह कदम उठाया गया है। इससे पहले रूस ने कहव से सैनिकों को वापस बुलाते समय भी इसी तरह का बयान दिया था।
विज्ञापन


कुपियांस्क पर यूक्रेन का कब्जा
इस बीच उत्तरपूर्वी यूक्रेन के प्रमुख रेलवे शहर कुपियांस्क से दोनबास मोर्चे पर लड़ रहे रूसी फौजों को रसद पहुंचाई जा रही थी, लेकिन अब इस पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को इस शहर में राष्ट्रीय ध्वज उठाए यूक्रेनी फौजियों के फोटो जारी किए। इस शहर के कब्जे से निकलने के बाद रूस के सामने शर्मनाक पराजय का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में रूस के कब्जे से छुड़ाए गए काफी बड़े इलाके में यूक्रेनी पुलिस पेट्रोलिंग करती दिखी। मोर्चों से रूसी सैनिकों के भागने के बाद बारूद के ढेर लगे हैं। कुपियांस्क से रूस का सीधा रेल संपर्क है। इससे मॉस्को का मुख्य प्रवेश द्वार बंद हो गया है और हजारों रूसी फौजियों के इलाके में फंसने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed