फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia China nuclear reactor on Moon between 2033-2035 Official says serious consideration

रूस-चीन: 2033-2035 के बीच चांद की सतह पर परमाणु रिएक्टर स्थापना का प्रयास; गंभीरता से मंथन कर रहे दोनों देश

Wed, 06 Mar 2024 10:25 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 06 Mar 2024 10:25 PM IST
सार

रूस और चीन 2033-2035 के बीच चांद की सतह पर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने पर 'गंभीरता से' विचार कर रहे हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Russia China nuclear reactor on Moon between 2033-2035 Official says serious consideration
चीन और रूस (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

रूस और चीन अगले दशक में चंद्रमा की सतह पर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की परियोजना पर विचार कर रहे हैं। रूस की आधिकारिक मीडिया ने देश की अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख के हवाले से कहा कि 2033 और 2035 के बीच चांद की सतह पर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। अंतरिक्ष उड़ानों, कॉस्मोनॉटिक्स कार्यक्रमों और एयरोस्पेस अनुसंधान के लिए समर्पित रूस की एजेंसी रोस्कोस्मोस के सीईओ यूरी बोरिसोव ने कहा कि इस तरह के मिशन को स्वचालित करना होगा। इसके लिए जरूरी तकनीकी समाधान लगभग तैयार होंगे।
विज्ञापन


देश की सरकारी समाचार एजेंसी- TASS ने विश्व युवा महोत्सव में इस परियोजना के बारे में जानकारी दी। बोरिसोव ने इस महोत्सव में कहा कि 2033 और 2035 के बीच अपने चीनी भागीदारों के साथ संयुक्त रूप से चांद की सतह पर जाने की योजना बना रहा है। वहां एक बिजली रिएक्टर स्थापित करने की परियोजना पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed