फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia captures avdiivka town of ukraine key eastern town

Russia: यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर रूस का कब्जा, पुतिन ने अपनी सेना की जमकर की तारीफ

Sun, 18 Feb 2024 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Feb 2024 01:45 PM IST
सार

रूस ने यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर कब्जा कर लिया है। अवदिव्का यूक्रेन का अहम पूर्वी शहर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस उपलब्धि के लिए अपनी सेना की तारीफ की है। 

विज्ञापन
russia captures avdiivka town of ukraine key eastern town
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल रूस ने यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर कब्जा कर लिया है। अवदिव्का यूक्रेन का अहम पूर्वी शहर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस उपलब्धि के लिए अपनी सेना की तारीफ की है और इस जीत को बेहद अहम बताया। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई सोइगु ने राष्ट्रपति पुतिन को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


रूस यूक्रेन युद्ध की सबसे खतरनाक लड़ाइयों में से एक रही अवदिव्का पर कब्जे की लड़ाई
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि अवदिव्का यूक्रेनी सेनाओं के लिए एक मजबूत डिफेंस हब था और अवदिव्का पर रूसी कब्जे से यूक्रेन की रूस पर हमला करने की क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होगी। यूक्रेनी सेना के चीफ ने शनिवार को बयान जारी कर अवदिव्का पर रूसी कब्जे की पुष्टि की। यूक्रेनी सेना के चीफ अलेक्जेंडर सिरस्की ने कहा मैंने अपने सैनिकों को पीछे हटाने का फैसला किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी कहा कि पीछे हटने का फैसला सैनिकों की जान बचाने के लिए किया गया। जेलेंस्की ने हार का ठीकरा हथियारों की कमी पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से यूक्रेन हथियारों की कमी से जूझ रहा है। खासकर लंबी दूरी के हथियार और मिसाइलों की कमी है। इसी के चलते रूस ने हमले तेज कर दिए थे।
विज्ञापन


रूस के हमले में तबाह हो चुका है अवदिव्का शहर
रूस यूक्रेन युद्ध में पूर्वी सीमा पर चल रहे युद्ध में अवदिव्का में सबसे भयंकर लड़ाई हुई। यहां रूस ने भारी बमबारी और एयरस्ट्राइक की। रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के डोनेत्सक शहर से अवदिव्का की दूरी 10 किलोमीटर से भी कम है। अवदिव्का की लड़ाई की तुलना बाखमुत की लड़ाई से भी की जा रही है, जहां 10 हजार से भी ज्यादा सैनिकों की मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अवदिव्का की आबादी करीब 34 हजार थी, जो युद्ध शुरू होने के बाद पलायन कर गए। अभी भी करीब एक हजार लोग यहां रह रहे हैं। युद्ध के चलते अधिकतर शहर तबाह हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed