फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia can interfere in America presidential election

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस कर सकता है हस्तक्षेप, दस्तावेजों से हुआ खुलासा

Tue, 05 May 2020 01:30 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 05 May 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Russia can interfere in America presidential election
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिका में गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई ने राज्यों को इस साल की शुरुआत में आगाह किया था कि रूस 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशियों और उनके चुनाव प्रचार अभियान को चोरी-छिपे सलाह देकर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है।

विज्ञापन


संवाद समिति एपी को मिले दस्तावेजों (मेमो) से यह जानकारी सामने आई है। तीन फरवरी के इस दस्तावेज में उन युक्तियों का ब्योरा नहीं दिया गया है जिनका प्रयोग अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार रूस इस साल के चुनाव में हस्तक्षेप के लिए कर सकता है। इनमें प्रत्याशियों और चुनाव अभियान को गोपनीय सलाह देना भी शामिल है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि अधिकारियों ने, अमेरिका के खिलाफ रूस के इस प्रयास पर पहले गौर नहीं किया” लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी एक शक्तिशाली कारोबारी के लिए काम करने वाले राजनीतिक रणनीतिकार कई अफ्रीकी देशों में राजनीतिक प्रचार अभियान में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में रेखांकित किया गया है कि कैसे ट्रंप प्रशासन के अधिकारी अमेरिकी चुनाव में रूस की ओर से भविष्य में किए जाने वाले हस्तक्षेप को लेकर लगातार आगाह करते रहे हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2016 में डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन पर मिली अपनी जीत में क्रेमलिन की संलिप्तता से इनकार करते रहे हैं।

चूंकि यह मेमो कोरोना वायरस प्रकोप से पहले तैयार किया गया था इसलिए इसमें उन बातों का जिक्र नहीं है कि वैश्विक महामारी उन युक्तियों को कैसे प्रभावित कर सकती है जिनका प्रयोग रूस चुनाव में हस्तक्षेप के लिए कर सकता है। गृह सुरक्षा मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने सोमवार को इसपर तत्काल टिप्पणी नहीं की और एफबीआई की प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से ही इनकार कर दिया।


2020 के अमेरिकी चुनाव से पहले रूस की संभावित युक्तियां शीर्षक वाले इस दस्तावेज में किसी विशेष प्रत्याशी या अभियान का जिक्र नहीं है जिसको रूस मदद देने की कोशिश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed