फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia and China prevented United Nations release of a report on Libya

रूस और चीन ने संयुक्त राष्ट्र की लीबिया पर एक रिपोर्ट को जारी होने से रोका

Sun, 27 Sep 2020 05:23 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 27 Sep 2020 05:23 AM IST
विज्ञापन
Russia and China prevented United Nations release of a report on Libya
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : फाइल फोटो

रूस और चीन ने संयुक्त राष्ट्र की लीबिया पर एक रिपोर्ट को जारी होने से रोक दिया। रिपोर्ट में रूस पर आरोप लगाए हैं कि उसने लीबिया में कमांडर खलीफा हिफ्तार के नेतृत्व वाले गुट को हथियारों की मदद देकर अंतरराष्ट्रीय नियमों की अवहेलना की है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में रूस पर हथियार प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन का आरोप
रिपोर्ट को जारी होने से रोकने के लिए चीन ने रूस का साथ देने को अपने विशेष अधिकारों का इस्तेमाल किया। लीबिया पर प्रतिबंधों की निगरानी करने वाली संयुक्त राष्ट्र की समिति की अध्यक्षता कर रहे जर्मनी ने यह रिपोर्ट तैयार की है। संयुक्त राष्ट्र में जर्मनी के उप राजदूत गनटर सौटर ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट जारी करने पर रोक लगाने के खिलाफ सुरक्षा परिषद में मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन


कई प्रतिनिधिमंडलों ने विशेषज्ञों की तैयार की गई इस रिपोर्ट को जारी करने को कहा है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। यह रिपोर्ट उन देशों व लोगों के नाम सामने लाने में मददगार होती जो समझौतों के बावजूद लीबिया में हथियारों के प्रतिबंध का स्पष्ट रूप से उल्लंघन करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed