फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia and America clashed in UNSC meeting regarding Ukraine alleges each other

UNSC: यूक्रेन को लेकर मंत्रिस्तरीय बैठक में भिड़े रूस-अमेरिका, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 21 Sep 2023 03:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Sep 2023 03:19 AM IST
सार

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका ने अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को नजरअंदाज करता रहा। उन्होंने कहा कि यूएसएसआर के पतन के बाद अमेरिका का यूक्रेन में हस्तक्षेप बढ़ गया।

विज्ञापन
Russia and America clashed in UNSC meeting regarding Ukraine alleges each other
Joe Biden with Vladimir Putin - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध वैश्विक मुद्दा बन चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तीय बैठक में भी रूस यूक्रेन युद्ध का मुद्दा छाया रहा। रूसी विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद दिया और कहा कि विश्व युद्ध टल गया। वहीं, अमेरिका ने कहा कि रूस यूक्रेनी नागरिकों पर ड्रोन हमला कर रहा है। 

विज्ञापन

परमाणु हमले का आरोप
मंत्रिस्तरीय बैठक में अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस लापरवाही बरत रहा है। रूस बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात कर रहा है। रूस लगातार परमाणु हमले की तैयारी कर रहा है। रूस विनाशकारी परिणामों का खतरा उठा रहे हैं। रूस यूक्रेन की मजबूरी का फायदा उठा रहा है। रूस भूख को हथियार बना रहा है। यूक्रेन पर हमले के लिए रूस ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। रूस ने सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को दरकिनार कर ईरानी ड्रोन खरीदे हैं।

विज्ञापन

अमेरिका खुद को श्रेष्ठ मानता है
बैठक में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र को धन्यवाद दिया है। लावरोव का कहना है परिषद के कारण परमाणु आपदा से भरा एक नया विश्व युद्ध टल गया। शीत युद्ध की समाप्ति के कारण दुर्भाग्य से अमेरिका ने एकल नेतृत्व किया। अमेरिका ने अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को नजरअंदाज करता रहा। उन्होंने कहा कि यूएसएसआर के पतन के बाद अमेरिका का यूक्रेन में हस्तक्षेप बढ़ गया। 2013 में न्यूलैंड में पश्चिम की ओर से कीव में यूक्रेनी राजनेताओं को तैयार करने पर पांच अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed