फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rupert murdoch marriage with elena zhukova know all about his four ex wives

Rupert Murdoch: 92 साल की उम्र में पांचवी शादी करेंगे रुपर्ट मर्डोक, जानिए कौन हैं उनकी पहली चार पत्नियां

Sat, 09 Mar 2024 09:44 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 Mar 2024 09:44 AM IST
सार

फॉक्स एंड न्यूज कॉर्प्स के पूर्व चेयरमैन की यह पांचवीं शादी होगी। इससे पहले मर्डोक चार शादी और एक सगाई कर चुके हैं। 

विज्ञापन
rupert murdoch marriage with elena zhukova know all about his four ex wives
Rupert Murdoch - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में पांचवीं बार शादी करने जा रहे हैं। मर्डोक की टीम ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मर्डोक, रूस की 67 साल की वैज्ञानिक एलेना झुकोवा के साथ जुलाई में शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मर्डोक की पूर्व पत्नी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, उसी कार्यक्रम में झुकोवा और मर्डोक की मुलाकात हुई थी। दोनों कैलिफोर्निया के वाइन स्टेट में शादी करेंगे। 
विज्ञापन


फॉक्स एंड न्यूज कॉर्प्स के पूर्व चेयरमैन की यह पांचवीं शादी होगी। इससे पहले मर्डोक चार शादी और एक सगाई कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि रुपर्ट मर्डोक की चार पूर्व पत्नियां कौन हैं। 
विज्ञापन


पैट्रिशिया बुकर
रुपर्ट मर्डोक साल 1956 में अपनी पहली पत्नी पैट्रिशिया बुकर से मिले थे। दोनों ने 1956 में शादी की थी और दोनों की एक बेटी है। शादी के 11 साल बाद 1967 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद पैट्रिशिया बुकर के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है और बुकर की 1998 में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एना मारिया तोर्व
पेश से पत्रकार एना मारिया तोर्व, मर्डोक की दूसरी पत्नी थीं और पहली पत्नी से तलाक के कुछ दिनों बाद ही मर्डोक ने एना से शादी कर ली थी। दोनों 32 साल तक साथ रहे और साल 1999 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें 56 साल की एलिजाबेथ, 53 साल के लाचलान और 52 साल के जेम्स का नाम शामिल है। कुछ समय पहले लाचलान ने ही मर्डोक की जगह फॉक्स कॉर्प्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ये तीनों ही अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। 

वेंगी देंग
चीन मूल की वेंगी देंग, मर्डोक की तीसरी पत्नी थीं। एना से तलाक के कुछ महीनों बाद ही मर्डोक ने वेंगी देंग से शादी की थी। वेंगी देंग और मर्डोक की मुलाकात 1997 में हॉन्ग-कॉन्ग में हुई थी और दोनों ने न्यूयॉर्क में एक गोपनीय समारोह में शादी कर ली थी। देंग एक बिजनेसवुमन, फिल्म निर्माता और आर्ट कलेक्टर हैं। मर्डोक और देंग की दो बेटियां हैं, जिनमें 23 साल की ग्रेस और 21 साल की कोले शामिल हैं। 


जेरी हाल
मर्डोक ने अपनी चौथी पत्नी जेरी हाल से 2016 में शादी की थी। जेरी हॉल एक अमेरिकी मॉडल और एक्टर हैं। मर्डोक से शादी से पहले जेरी हाल मशहूर सिंगर मिक जैगर को डेट कर चुकी थीं। मर्डोक और जेरी हाल की शादी छह साल चली और 2022 में दोनों का तलाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed