फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rule of six implemented form Monday what are the changes be done and why people criticize it

ब्रिटेन में रूल ऑफ सिक्स होगा लागू, उल्लंघन पर 8,700 रुपये का जुर्माना, जानें इस बारें में सब कुछ

Sat, 12 Sep 2020 09:56 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 12 Sep 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
rule of six implemented form Monday what are the changes be done and why people criticize it
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ब्रिटेन में सोमवार यानि कि 14 सितंबर से रूल ऑफ सिक्स लागू होने जा रहा है। ये नया नियम कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लाया जा रहा है, इसके तहत छह लोगों से ज्यादा लोग सामूहिक तौर पर इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस नियम का एलान किया है।

विज्ञापन



ब्रिटेन में रोजाना कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, जिसके तहत सरकार ये नया नियम लेकर आई है। इस नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा और अगर कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। आइए इस नए नियम के बारे में ज्यादा जानते हैं...
विज्ञापन


क्या है रूल ऑफ सिक्स (Rule of Six) 
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ब्रिटेन की सरकार ने एक सख्य नियम जारी किया है। इस नए नियम के तहत छह से ज्यादा लोगों को सामूहिक तौर पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। ये नियम पुलिस द्वारा लागू करवाए जाएंगे और इसा उल्लंघन करने पर व्यक्ति को जुर्माना देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियम के तहत किसे छूट मिली?
ब्रिटेन के इस नए नियम के तहत केवल स्कूलों, शादी समारोहों, अंतिम यात्रा और आयोजित टीम स्पोर्ट्स को छूट दी जाएगी। हालांकि बोरिस जॉनसन का कहना है कि ये नियम सभी उम्र के लोगों पर लागू किया जाएगा, इसमें किसी भी तरह को कोई उम्र की सीमा नहीं रखी जाएगी क्योंकि ऐसा करने से पुलिस का काम करने में दिक्कत हो सकती है।

शादी और अंतिम संस्कार में 30 लोग इकट्ठा हो सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में छह से ज्यादा लोग भागीदारी कर सकते हैं। 

नए नियम की हो रही आलोचना
ब्रिटेन में कई लोगों का मानना है कि इस नियम के तहत 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों को छूट दे देनी चाहिए लेकिन बोरिस सरकार ऐसा नहीं मानती है। बच्चों पर भी इस नियम को लागू करने से उनके सामाजिक लालन-पालन में परेशानी आ सकती है। अगर वो बाहर खेलने नहीं जाएंगे तो उनकी बुद्धि का विकास कैसे होगा?

यही नहीं, ब्रिटेन की जनता शुक्रवार की रात पब्स, बार और रेस्त्रां में जाती दिखी। लोगों का कहना है कि ये उनकी आजादी की आखिरी समय है, इसके बाद नया नियम लागू हो जाएगा और छह से ज्यादा लोगों के सामूहिक तौर पर इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लग जाएगा।

सरकार की ओर से इस एलान के बाद लंदन, मैनचेस्टर और नॉटिंघम में शुक्रवार को लोग सड़कों पर उतरे क्योंकि सोमवार से कोरोना वायरस के मद्देनजर सख्त नियम लागू होने वाले हैं।


नए नियम के तहत जुर्माने की राशि
बोरिस जॉनसन सरकार की ओर से जुर्माने की राशि 100 यूरो यानि कि करीब 8,700 रुपये रखी गई है। अगर इसे बार-बार दोहराया जाएगा तो जुर्माने की राशि दोगुनी होती जाएगी। ब्रिटेन की सरकार इस जुर्माने के तहत 3,200 यूरो तक की राशि वसूल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed