{"_id":"6782823a113cb19562026cd6","slug":"rosatom-terms-sanctions-by-biden-administration-unlawful-unfair-competition-from-unfriendly-countries-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: 'रोसाटॉम' ने बाइडन प्रशासन के नए प्रतिबंधों को बताया गैरकानूनी, कहा- हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: 'रोसाटॉम' ने बाइडन प्रशासन के नए प्रतिबंधों को बताया गैरकानूनी, कहा- हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार
Sat, 11 Jan 2025 08:07 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:07 PM IST
सार
Russia: बाइडन प्रशासन की ओर से लगाए नए प्रतिबंधों पर रोसाटॉम ने कहा कि उनके प्रबंधन पर लगाए गए प्रतिबंध गैरकानूनी हैं और प्रतिबंधों के बावजूद वह अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहे हैं और किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के परमाणु उर्जा निगम 'रोसाटॉम' ने कहा कि बाइडन प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध 'गैरकानूनी' हैं और इन्हें 'दुश्मन देशों' द्वारा की जा रही 'अनुचित प्रतिस्पर्धा' के रूप में देखा जा रहा है। इसने कहा, रोसाटॉम परमाणु उर्जा तकनीकों के निर्यात में दुनिया का नेता है। इसलिए ये प्रतिबंध दु्श्मन देशों की ओर से की जा रही अनुचित प्रतिस्पर्धा के रूप में देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
रोसाटॉम ने एक बयान में कहा, करीब तीन वर्षों से हम बढ़े हुए प्रतिबंधों के दबाव में काम कर रहे हैं और सफलतापूर्वक खुद को ढालते हुए किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। रोसाटॉम अपने सभी साझेदारों के साथ किए गए सभी वादों को पूरी तरह से निभा रहा है।
विज्ञापन
बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को रूस के महत्वपूर्ण उर्जा क्षेत्र पर प्रतिबंध बढ़ाने का एलान किया। यह कदम यूक्रेन में जारी संघर्ष को लेकर रूस को कड़ी सजा देने के मकसद से उठाया गया। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रंप व्हाइट हाउस में लौटने के लिए तैयार हैं और उन्होंने युद्ध को जल्द खत्म करने का वादा किया है।
विज्ञापन
इन प्रतिबंधों में दो भारतीय कंपनियों स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज और एविएशन मैनेजमेंट सर्विस व रोसाटॉम के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। ये परमाणु उर्जा, गैर उर्जा वस्तुओं और उच्च तकनीनी उत्पादों में विशेषज्ञता रखते हैं। इसके अलावा डेढ़ सौ से अधिक संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिसमें रूसी तेल अत्पादक गैजप्रोम नेफ्ट और सुर्गुटनेफ्टेगास, रूसी बीमा कंपनियां और शैडो फ्लीट जहाज भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि ये प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को हर महीने अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये प्रतिबंध उन संस्थाओं को दंडित करेंगे, जो रूस के साथ व्यापार करेंगे।