फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rockets Fired At Bases Hosting US Troops In Iraq and Syria

Iraq: इराक-सीरिया में अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे गए, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Fri, 26 Jul 2024 04:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद (इराक)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद (इराक) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jul 2024 04:22 PM IST
सार

Iraq: एक इराकी रक्षा सूत्र ने बताया कि चार रॉकेट अनबार प्रांत में ऐन अल-असद बेस के आसपास गिरे। एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमला एक ड्रोन और तीन रॉकेट से किया गया। हमले की किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। 

विज्ञापन
Rockets Fired At Bases Hosting US Troops In Iraq and Syria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इराक और सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य ठिकानों (बेस) पर गुरुवार और शुक्रवार को कई रॉकेट दागे गए। सुरक्षा अधिकारियों और युद्ध की निगरानी करने वाले एक समूह ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सैन्य ठिकाने के बाहर गिरे रॉकेट
इस्राइल और हमास के बीच गाजा में जारी युद्ध के बीच इस तरह के हमलों में तेजी आई है। एक इराकी रक्षा सूत्र ने बताया कि चार रॉकेट अनबार प्रांत में ऐन अल-असद बेस के आसपास गिरे। एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमला एक ड्रोन और तीन रॉकेट से किया गया। ये सभी ऐन अल-असद बेस के आसपास गिरे। वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि ड्रोन और रॉकेट बेस के बाहर गिरे। बेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


किसी के हताहत होने की खबर नहीं
सभी सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बात की है। दरअसल उन्हें इस मुद्दे पर मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं है। वहीं, युद्ध में मानवाधिकारों की निगरानी करने वाले एक सीरियाई समूह के मुताबिक, पूर्वी सीरिया के दीर एजोर प्रांत में कोनोको गैस फील्ड में एक बेस के पास भी एक रॉकेट गिरा। समूह ने कहा कि इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी गई। लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले की किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
इसने आगे कहा कि रॉकेट को ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से दागा गया। हालांकि, किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इराक में ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों ने हाल के महीनों में अमेरिका समर्थिक सैनिकों पर इसी तरह के हमले किए हैं। 

इराक-अमेरिका के अधिकारियों की बैठक
ताजा हमला ऐसे समय में किया गया है जब इस हफ्ते इराकी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच वॉशिंगटन में बैठक हुई है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इराक में जिहाद विरोधी गठबंधन के भविष्य को लेकर बातचीत की थी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने बुधवार को कहा था कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच द्विपक्षी सुरक्षा संबंधों के नए चरण पर सहमति बनी। इस चरण में अधिकारियों के बीच संपर्क, प्रशिक्षण और पारंपरिक सुरक्षा सहयोग शामिल होगा। 

पिछले महीने भी हुआ था ड्रोन से हमला
इससे पहले 16 जुलाई को ऐन अल-असद बेस पर दो ड्रोन से हमला किया गया था। हालांकि, इस विस्फोट में भी कोई हताहत नहीं हुआ। बगदाद के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि यह हमला सुरक्षा बैठक से पहले इराकी सरकार का मनोबल तोड़ने के लिए किया गया था। 

 
इस्राइल-हमास के युद्ध से बढ़ा तनाव
गाजा में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध के कारण क्षेत्रीय तनाव बढ़ा है। इसके चलते पश्चिम एशिया में तीन महीने के भीतर अमेरिका के सैनिकों को 175 से ज्यादा बार रॉकेट और ड्रोन से निशाना बनाया गया, खासतौर पर इराक और सीरिया में। ईरान समर्थित समूहों के गठबंधन इस्लामिक 'रेसिस्टेंस ऑफ इराक' ने अधिकांश हमलों की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि वे गाजा में फलस्तीनियों का समर्थन करने के लिए एकजुट हैं। इस साल जनवरी में जॉर्डन में एक बेस में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी। जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी बलों ने ईरान समर्थित लड़ाकों के खिलाफ दर्जनों हमले किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed