फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rocket attacks in rebel held area in Syria leaving 9 killed including 3 childen news in Hindi

सीरिया: विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में रॉकेट हमले, तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

Thu, 15 Jul 2021 05:50 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बेरूत
पीटीआई, बेरूत Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 15 Jul 2021 05:50 PM IST
सार

उत्तर-पश्चिमी सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में सीरिया की सरकारी सेना ने दो गांवों को निशाना बनाकर रॉकेट से हमले किए। इन हमलों में तीन बच्चों सहित कम से कम नौ नागरिकों की मौत हो गई। बचावकर्मियों और युद्ध निगरानी केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Rocket attacks in rebel held area in Syria leaving 9 killed including 3 childen news in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

व्हाइट हेलमेट के मुताबिक दक्षिणी प्रांत इदलिब के इबलीन नामक एक गांव को निशाना बनाकर मिसाइल से हमले किए गए, जिसमें एक महिला, उसकी बेटी और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में काम करने वाली सीरियाई नागरिक सुरक्षा टीम को व्हाइट हेलमेट के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक पूर्वी इदलिब प्रांत के फोआ नामक इलाके में रॉकेट हमले में एक बच्चे समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोग पत्थर काटने का काम करते थे।
विज्ञापन


इलाके में सरकारी बलों और विद्रोहियों के आखिरी गढ़ इदलिब में चरमपंथियों के बीच हाल के हफ्तों में हिंसा बढ़ी है जबकि पिछले साल संघर्षविराम पर सहमति बनी थी। यह संघर्षविराम समझौता सीरिया के विपक्ष का समर्थन करने वाले तुर्की और सीरिया सरकार के मुख्य समर्थक रूस के बीच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक सीरिया में पिछले वर्ष हुई हिंसा में 512 बच्चों की मौत हो गयी थी। सीरिया के हिंसाग्रस्त उत्तर-पश्चिमी इलाके में करीब 17 लाख बच्चे रहते हैं, जिनमें से अधिकतर बच्चों को हिंसा के कारण अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed