फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rishi Sunak vs Liz Truss Who will be Next PM of UK 2022 Britain New Prime Minister Name to be Announced Today

Rishi Sunak vs Liz Truss: ऋषि सुनक या लिज ट्रस, कौन होगा ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री? आज आएंगे नतीजे

Mon, 05 Sep 2022 09:26 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 05 Sep 2022 09:26 AM IST
सार

Rishi Sunak vs Liz Truss Who will be Next PM of UK 2022 Britain New Prime Minister Name to be Announced Today- ब्रिटेन में अब तक हुए सर्वे में सामने आया है कि लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद हैं। उन्हें ऋषि सुनक के खिलाफ अच्छी-खासी बढ़त मिली है। हालांकि, अलग-अलग डिबेट कार्यक्रमों में खराब प्रदर्शन के चलते विशेषज्ञों ने उनके चुनाव को लेकर साफ राय जाहिर नहीं की है।

विज्ञापन
Rishi Sunak vs Liz Truss Who will be Next PM of UK 2022 Britain New Prime Minister Name to be Announced Today
ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच फाइनल की रेस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्रिटेन की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद आज तय कर लेगी कि संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में उसका नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। पीएम पद की इस रेस में आखिर तक सिर्फ दो ही चेहरे बचे हैं- पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस। आज शाम 6 बजे कंजर्वेटिव पार्टी की चुनावी कमेटी के नेता एलान कर देंगे कि इन दोनों में कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसे अपने पहली पसंद बताया है। 
विज्ञापन

ब्रिटेन में अब तक हुए सर्वे में सामने आया है कि लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद हैं। उन्हें ऋषि सुनक के खिलाफ अच्छी-खासी बढ़त मिली है। हालांकि, अलग-अलग डिबेट कार्यक्रमों में खराब प्रदर्शन के चलते विशेषज्ञों ने उनके चुनाव को लेकर साफ राय जाहिर नहीं की है। हालांकि, सुनक के वादों के बावजूद वे इन चुनावों में काफी पिछड़ते नजर आए हैं। 

मजेदार बात यह है कि ट्रस और सुनक में आज जो भी ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री चुना जाएगा, वह छह साल में इस देश का चौथा पीएम होगा। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन 2016 से लेकर 2022 तक अलग-अलग अंतराल में पीएम पद पर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कौन हैं लिज ट्रस?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में आगे बताई जा रहीं लिज ट्रस की जिंदगी भी काफी रोचक है। ट्रस इस वक्त ब्रिटेन की विदेश मंत्री हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ीं 47 साल की ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वालीं ट्रस ने ऑक्सफोर्ड से दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। 

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं। सबसे पहला चुनाव उन्होंने पार्षद का जीता था। परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था, लेकिन ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई। ट्रस को राइट विंग का पक्का समर्थक माना जाता है। 

2010 में ट्रस पहली बार सांसद चुनी गईं। ट्रस शुरुआत में यूरोपियन यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकि, बाद में ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं। ब्रिटिश मीडिया अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थ्रेचर से उनकी तुलना करता है। 
विज्ञापन

कौन हैं ऋषि सुनक?
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है। ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है।  

ऋषि सुनक ने 2014 में पहली बार राजनीति में कदम रखा। 2015 में उन्होंने रिचमंड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में उन्होंने एक बार फिर जीत मिली। इसके बाद 13 फरवरी 2020 को उन्हें इंग्लैंड का वित्त मंत्री बनाया गया। इसी साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर तमाम तरह के आरोप लगे तो ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद लगातार जॉनसन कैबिनेट के कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed