फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   RFK Jr moves closer to being Trump's health czar with key senate panel vote

US: सीनेट समिति ने स्वास्थ्य मंत्री पद के लिए बढ़ाया रॉबर्ट कैनेडी जूनियर का नामांकन, विपक्ष ने किया विरोध

Tue, 04 Feb 2025 10:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Feb 2025 10:12 PM IST
सार

US: रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर का नामांकन अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी पद के लिए सीनेट की वित्त समिति से आगे बढ़ गया गया। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने इसका विरोध किया। अब उनके नामांकन पर पूर्ण सीनेट में मतदान होगा।

विज्ञापन
RFK Jr moves closer to being Trump's health czar with key senate panel vote
रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर - फोटो : एक्स/रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर

विस्तार

विवादास्पद पर्यावरण अधिवक्ता से सार्वजनिक स्वास्थ्य आलोचक बने रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने मंगलवार को देश का शीर्ष स्वास्थ्य पदाधिकारी बनने के मार्ग में अपनी पहली बाधा तब पार कर ली, जब सीनेट की वित्त समिति ने सदन में मतदान के लिए उनके नामांकन को आगे बढ़ाने का फैसला किया। रिपब्लिकन सांसदों ने उनके नामांकन को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया, जबकि सभी डेमोक्रेट ने विरोध में वोट डाला। उनके नामांकन को अब पूर्ण सीनेट में मतदान से गुजरना होगा।

विज्ञापन


वित्त समिति में शामिल लुइसियाना से रिपब्लिकन सीनेटर एवं चिकित्सक बिल कैसिडी ने कैनेडी के नामांकन को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया। पिछले हफ्ते जारी सुनवाई के दौरान कैसिडी ने कैनेडी से बार-बार इस अप्रमाणित सिद्धांत को खारिज करने का आग्रह किया कि टीके ‘ऑटिज्म’ (मानसिक विकास से जुड़ी बीमारी) का कारण बनते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


कैसिडी ने कैनेडी से कहा, ‘आपका अतीत, निराधार या भ्रामक तर्कों के साथ टीकों में विश्वास को कम करना, मुझे चिंतित करता है।’

मेन से रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कोलिन्स, अलास्का से लिसा मुर्कोव्स्की और केंटकी से मिच मैककोनेल को संभावित तौर पर मतदान करने वाले के रूप में नहीं देखा जाता, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रक्षा मंत्री पद के उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था और कैनेडी के टीका-विरोधी रुख के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed