{"_id":"5f1374108ebc3e63d016a293","slug":"revealed-violent-clash-in-galwan-valley-was-part-of-chinas-expansion-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: चीन की विस्तारवादी मुहिम का हिस्सा थी गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खुलासा: चीन की विस्तारवादी मुहिम का हिस्सा थी गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प
Sun, 19 Jul 2020 03:43 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 19 Jul 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
गलवां घाटी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख के गलवां घाटी इलाके में पेट्रोलिंग पाइंट 14 पर हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत चीन की एक गहरी और सोची समझी साजिश का हिस्सा रही है। यह चीनी सैनिकों को इस क्षेत्र में तैनात करने और दक्षिण एशियाई देशों के इलाके पर दावा करने की एक कोशिश थी। यह खुलासा यूएस न्यूज और वर्ल्ड रिपोर्ट को प्राप्त हुए कुछ दस्तावेज में हुआ है।
विज्ञापन
यूएस न्यूज के राष्ट्रीय सुरक्षा संवाददाता पॉल डी. शिंकमैन ने लद्दाख में सेनाओं के बीच पिछले माह हुई हिंसक झड़पों पर भारत सरकार की सोच के बारे में जानकारी देने वाले दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा है कि भारत लद्दाख में हुई ताजा मुठभेड़ को चीन की साम्राज्यवादी विचारधारा से जोड़कर देखता है।
विज्ञापन
चीन आमतौर पर विस्तारवाद के लिए प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई से बचता है, लेकिन कई देशों की संप्रभुता और अर्थव्यवस्थाओं को भेदने या कमजोर करने के लिए जोर-जबरदस्ती वाली कूटनीति का समर्थन करता है। शिंकमैन ने कहा कि दस्तावेज, कुछ विश्लेषकों के बयान और शोध पर आधारित है।
विज्ञापन
यह दस्तावेज उन अमेरिकी आशंकाओं के बीच आया है, जिसमें चीन के दक्षिण सागर और हांगकांग समेत अपनी सीमा के अन्य हिस्सों में क्षेत्रीय दावों के खिलाफ कोरोना महामारी से पनपे वैश्विक संकट के बीच इस्तेमाल किया जा रहा है।