फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rev Jesse Jackson Sr along with Congressman Raja Krishnamoorthi urged President Joe Biden to allocate 60 million COVID-19 vaccine doses to India

अमेरिका: रेव जेसी जैक्सन और राजा कृष्णमूर्ति ने छह करोड़ वैक्सीन की खुराक भारत को आवंटित करने का बाइडन से किया आग्रह

Thu, 20 May 2021 07:21 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 May 2021 07:21 AM IST
सार

  • कोरोना पर काबू पाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति से मदद का आग्रह
  • अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता नेता रेव जेसी एल जैक्सन और भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने छह करोड़ कोरोना वैक्सीन भारत भेजने के लिए किया आग्रह

विज्ञापन
Rev Jesse Jackson Sr along with Congressman Raja Krishnamoorthi urged President Joe Biden to allocate 60 million COVID-19 vaccine doses to India
भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter@CongressmanRaja

विस्तार

भारत को कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में मदद करने के लिए भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से कोविड-19 वैक्सीन की खुराक आवंटित करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता नेता रेव जेसी एल जैक्सन ने भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति के साथ राष्ट्रपति जो बाइडन से भारत के लिए छह करोड़ (60 मिलियन) कोविड-19 वैक्सीन की खुराक आवंटित करने का आग्रह किया। दोनों ने आश्वासन दिया कि मदद जारी है।  रेव जेसी ने कहा, 'महामारी किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए खतरा है। खतरे का सामना करने के लिए हमारी प्रतिक्रिया व्यापक होनी चाहिए।'

विज्ञापन
 

इसी तरह भारत-अमेरिकी मित्रता परिषद के अध्यक्ष डॉ. भरत बरई ने बाइडन से भारत को रेमडेसिविर और टोसीलिजुमैब की जल्द आपूर्ति करने का आग्रह किया है।



अमेरिकी सांसद ने की पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना
अमेरिकी सांसद जो विल्सन ने कोविड-19 संकट से निपटने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की और भरोसा जताया कि भारतीय इस चुनौती से पार पा लेंगे। सांसद ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक विशेष साझेदारी के तहत हमारी भारतीयों के साथ सहानुभूति है और संकट के इस दौर में मैं नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करता हूं।

विल्सन ने इंडियन-अमेरिकन इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स का आभार जताते हुए डॉ. नरसिम्हुलु नीलगरु, राजदूत तरनजीत सिंह संधू और महावाणिज्य दूत डॉ. स्वाति कुलकर्णी तथा अमित कुमार की सराहना भी की जिन्होंने भारत की मदद के लिए एक विशेष कार्यबल की स्थापना की है। उन्होंने बताया कि इनके सफल प्रयासों से भारतीय परिवारों के लिए चिकित्सा उपकरणों और अन्य आपूर्ति के लिए 20 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक राशि एकत्रित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed