फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   zuckerburg said facebook is always open for muslims

जुकरबर्ग ने उठाई मुसलमानों के हक में आवाज

Thu, 10 Dec 2015 02:18 PM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
zuckerburg said facebook is always open for muslims

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने मुसलमानों के समर्थन में आवाज उठाई है। जकरबर्ग ने लिखा, "मैं दुनिया भर के मुसलमानों के समर्थन में अपनी आवाज मिलाता हूँ। मैं मुसलमानों के डर को समझ सकता हूँ कि जिन्हें दूसरों के किए की सजा भुगतनी पड़ रही है।"

विज्ञापन


उन्होंने अपने पेज पर लिखा- अगर आप मुसलमान हैं तो मैं फेसबुक के प्रमुख होने के नाते आपको आश्वस्त करता हूं कि आपका यहां हमेशा स्वागत है और हम आपके हक के लिए लडेंगे।
विज्ञापन


जकरबर्ग की प्रतिक्रिया रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की होड में शामिल डॉनल्ड ट्रंप के बयान के बाद आई है। ट्रंप ने कहा था कि अमरीका में मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी लगा देनी चाहिए। वहां इस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई और न्यूयॉर्क में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने ये सीखा

zuckerburg said facebook is always open for muslims

जकरबर्ग ने लिखा, "यहूदी के बतौर मेरे माता पिता ने मुझे सिखाया कि मैं सभी समुदायों पर होने वाले हमलों का विरोध करूं। भले ही यह हमला आज हमारे खिलाफ न हो, पर किसी की आजादी पर हमला हर किसी को नुकसान पहुँचाएगा।"

मार्क जकरबर्ग की पत्नी ने बीते हफ्ते एक बेटी को जन्म दिया। मार्क लिखते हैं, "बेटी होने के बाद मैं उत्साह से भरा हूं, पर कुछ लोगों की नफरत से संदेह होता है। हमें कतई उम्मीद नहीं छोडनी चाहिए और एकजुट होकर बेहतर भविष्य के लिए काम करना चाहिए। "

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed