फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Zimbabwe ruling ZANU-PF wins majority in parliament

जिम्बाब्वे में सत्ताधारी पार्टी ने संसद में हासिल किया बहुमत, विपक्षी दलों ने नतीजों को बताया फर्जी

Thu, 02 Aug 2018 05:55 AM IST
एजेंसी, हरारे
एजेंसी, हरारे Updated Thu, 02 Aug 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
Zimbabwe ruling ZANU-PF wins majority in parliament
Zimbabwe
जिम्बाब्वे में सत्ताधारी जानू-पीएफ पार्टी ने संसद में बहुमत हासिल कर लिया है। जिम्बाब्वे निर्वाचन आयोग (जेडईसी) ने बुधवार को परिणामों की घोषणा की। राष्ट्रपति पद के लिए जहां मतों की गिनती जारी है, वहीं विपक्षी एमडीसी गठबंधन ने संसदीय नतीजों को फर्जी बताया है। वहीं चुनावों के बाद हुई हिंसा में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सरकारी मीडिया जेडबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल एसेंबली की 153 सीट के नतीजों में से जिम्बाब्वे अफ्रीकन नेशनल यूनियन-पैट्रियाटिक फ्रंट को 110 सीटें मिली। विपक्षी मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज (एमडीसी) गठबंधन 41 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


एमडीसी ने संसदीय नतीजों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन बुधवार की सुबह उसके राष्ट्रपति दावेदार नेल्सन चमिसा ने संसदीय नतीजों को फर्जी बताया था।
जिम्बाब्वे के निचले सदन नेशनल असेंबली में कुल 210 सीटें हैं। 

हालांकि, संसदीय नतीजे जरूरी नहीं हैं कि मतदाताओं के राष्ट्रपति के तौर पर पसंद का संकेत दें। राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान का परिणाम 4 अगस्त तक आने की उम्मीद की जा रही है। राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति इमरसन मनंगाग्वा व विपक्षी मूवमेंट फॉर डेमोक्रेटिक चेंज के नेल्सन चमिसा के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलाव के लिए हुआ है मतदान :
37 सालों सत्ता में रहे रॉबर्ट मुगाबे के पद से हटने के बाद हुए पहले चुनाव में जिम्बाब्वे के लोगों ने राष्ट्रपति व नई संसद का चुनाव करने के लिए सोमवार को मतदान किया था। मुगाबे के शासन में चुनावों में धोखाधड़ी के साथ अक्सर घातक हिंसा भी होती थी। हालांकि उनके उत्तराधिकारी राष्ट्रपति इमरसन मनंगाग्वा ने स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव का वादा करने के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को भी आमंत्रित किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed