फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Zika Virus grips 13 Indian in Singapore

सिंगापुर में जीका वायरस की गिरफ्त में आए 13 भारतीय

Thu, 01 Sep 2016 02:51 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 01 Sep 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Zika Virus grips 13 Indian in Singapore
फैल रहा जीका वायरस

भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक सिंगापुर में 13 भारतीय जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सिंगापुर के एक निर्माण स्थल पर करीब तीन दर्जन लोग मच्छर से फैलने वाले जीका वायरस से संक्रमित पाए गए थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के हवाले से कहा है, कि ''सिंगापुर में हमारे मिशन के मुताबिक सिंगापुर में 13 भारतीय जीका वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।''

विज्ञापन


अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जीका वायरस से किसी भी गर्भवती महिला के संक्रमित होने से माइक्रोसिफेली हो सकता है। इसमें छोटे सिर वाले बच्चे पैदा होते हैं। इन बच्चों में विकास से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। वहीं मलेशिया ने एक महिला के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


यह मलेशिया में जीका का पहला मामला है। पीड़ित महिला सिंगापुर से लौटी है। सिंगापुर में फैले जीका संक्रमण को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया, ताइवान और दक्षिण कोरिया ने गर्भवती महिलाओं को सिंगापुर की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed