फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   yemen president in riyad

यमन हमला: लापता राष्ट्रपति ने रियाद में ली पनाह

Fri, 27 Mar 2015 11:18 AM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
yemen president in riyad

अधिकारियों का कहना है कि यमन के राष्ट्रपति अब्द राब्बुह मंसूर हादी सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंच गए हैं। यमन के शिया हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन बलों ने बुधवार रात हवाई हमले शुरू कर दिए थे। ईरान ने इन हमलों को खतरनाक बताया है।

विज्ञापन


यह पहला आधिकारिक स्पष्टीकरण है कि बुधवार के बाद से यमन के राष्ट्रपति कहां हैं। बुधवार को वह विद्रोही बलों की बढ़त को देखते हुए अदन शहर से चले गए थे।

अरब लीग की बैठक
अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति शनिवार को अरब लीग की बैठक में भाग लेने के लिए मिस्र जाएंगे। हवाई हमलों की दूसरी रात लड़ाकू विमानों ने यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों के ठिकानों और अदेन के पास स्थित सैन्य हवाईअड्डे को निशाना बनाया। खबरों के मुताबिक़ इन हमलों में आम लोग भी हताहत हुए हैं।
विज्ञापन


अदेन में राष्ट्रपति समर्थक सुरक्षा बलों और हूती विद्रोहियों के बीच झड़पों की भी ख़बरें हैं। सऊदी अरब का कहना है कि वह राष्ट्रपति अब्द राब्बुह मंसूर हादी की वैध सरकार की रक्षा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति का पलायन

yemen president in riyad

सऊदी अरब का कहना है कि वह यमन की वैध सरकार की रक्षा के लिए हमला कर रहा है। सना पर हूती विद्रोहियों के नियंत्रण के बाद से राष्ट्रपति हादी ने पिछले महीने अदन में शरण ली थी। वे राजधानी सना से भागकर अदेन आए थे जहाँ वो नजरबंद थे।

यमन के विदेश मंत्री ने कहा है कि अरब नेतृत्व वाले गठबंधन बलों का हवाई हमला जल्द से जल्द समाप्त हो जाना चाहिए। विदेश मंत्री रियाद यासिन ने कहा कि हूती विद्रोहियों की बढ़त को रोकने के बाद कुछ दिनों (कुछ घंटों) में बमबारी अभियान रुक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed