फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   yemen indian bodies recovered

यमन में लापता 6 भारतीयों के शव बरामद

Fri, 11 Sep 2015 04:31 PM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
yemen indian bodies recovered

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यमन में एक हवाई हमले के चपेट में आई दो नौकाओं पर सवार 6 भारतीयों के शव मिल गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


8 सितंबर को दो नौकाएं ‘मुस्तफ़ा’ और ‘असमार’ यमन में जारी संघर्ष में हवाई बमबारी की चपेट में आ गई थी। इन नौकाओं पर 21 भारतीय सवार थे। इस घटना के बाद 14 भारतीयों को बचा लिया गया था, लेकिन सात लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


विकास स्वरूप ने बताया कि छह भारतीयों के शवों को जिबूती के सैन्य अस्पताल लाया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार होडेदाह में करने के लिए उनके परिजनों की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमले में सुरक्षित बचे 14 भारतीयों में से 4 का होडेदाह के स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। विकास स्वरूप ने बताया कि एक व्यक्ति अब भी लापता है और यमन स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ खोजबीन के काम में लगा हुआ है।


यमन में सरकार समर्थित सैनिकों और हूती विद्रोहियों के बीच झड़पें पिछले साल से चल रही हैं। मुख्य लड़ाई राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी के प्रति वफ़ादार सैनिकों और शिया हूती विद्रोहियों के बीच है। फ़रवरी में राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी को राजधानी सना छोड़कर जाना पड़ा था। पिछले कई महीनों से सऊदी अरब के नेतृत्व में यमन पर हवाई हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed