फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Yemen: Eight women and a child killed in air strike

यमन में हवाई हमले में आठ महिलाओं और एक बच्चे की मौत

Thu, 16 Feb 2017 08:32 PM IST
एजेंसी/ सना
एजेंसी/ सना Updated Thu, 16 Feb 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
Yemen: Eight women and a child killed in air strike
- फोटो : demo pic

यमन की राजधानी सना के नजदीक बुधवार की रात हुए एक हवाई हमले में आठ महिलाओं तथा एक बच्चे की मौत हो गई। सना से 40 किलोमीटर उत्तर स्थित अरहब जिले में एक अंत्येष्टि समारोह के दौरान हुए इस हमले में कम से कम 10 महिलाएं घायल भी हुई हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि घायलों को सना में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सना पर नियंत्रण करने वाले हुती विद्रोहियों ने इस हमले का आरोप सऊदी अरब समर्थित गठबंधन सेना पर लगाया है। हुती द्वारा संचालित सबा नेट न्यूज ने इससे पहले बताया था कि हमले में छह महिलाओं की मौत हुई हैं और 10 अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। गठबंधन सेना के प्रवक्ता बयान देने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। 
विज्ञापन


मार्च 2015 से यमन में जारी संघर्ष में अब तक 7400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इनमें करीब 1400 बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed