{"_id":"1a9c6d5bc71d757b0ba355598f40f726","slug":"yaman-indian-govt-called-his-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन में हालात बिगड़े, भारत ने बुलाए नागरिक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
यमन में हालात बिगड़े, भारत ने बुलाए नागरिक
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Mar 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
भारत ने अपने नागरिकों से तत्काल यमन छोड़ने को कहा है। संघर्षरत देश में कमजोर सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर भारत ने यह निर्देश जारी किया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम यमन में मौजूद अपने नागरिकों से तत्काल देश छोड़ने का आग्रह और सलाह देते हैं।’
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि यह इस प्रकार का तीसरा निर्देश है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यमन में मौजूद भारतीय हालात की गंभीरता को समझेंगे। यहां मौजूद ज्यादातर भारतीयों में नर्सें शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि नर्सों की वापसी को लेकर सरकार लगातार उनके संपर्क में है।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, यमन में 3000 से 3500 भारतीय काम कर रहे हैं। यमन शिया विद्रोहियों और अल कायदा के हमले से जूझ रहा है।