फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   WTO Food security meeting at risk of a collapse india gives strong reply to america

खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर अड़ा अमेरिका, भारत ने दिया कड़ा संदेश

Wed, 13 Dec 2017 11:33 AM IST
एजेंसी/ब्यनस आयर्स
एजेंसी/ब्यनस आयर्स Updated Wed, 13 Dec 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
WTO Food security meeting at risk of a collapse india gives strong reply to america
डब्ल्यूटीओ

खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका की तरफ से अड़ियल रुख अपनाने के कारण विश्व व्यापार संगठन की 11 मंत्री स्तरीय बैठक विफल होने की कगार पर पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने सार्वजनिक खाद्य भंडारण के मुद्दे पर स्थायी समाधान हासिल करने के प्रयासों पर शामिल होने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


विश्व व्यापार संगठन में अमेरिका से सोलर केस हार गया भारत

सूत्रों ने बताया कि असिस्टेंट यूएस ट्रेड प्रतिनिधि शेरॉन बी. लॉरीसेन ने एक छोटे समूह की बैठक में कहा कि खाद्य भंडारण के मुद्दे का स्थायी समाधान अमेरिका को स्वीकार नहीं है। एक अधिकारी ने कहा, अमेरिका की तरफ से बातचीत में शामिल होने से इनकार करने से बातचीत विफल होने की तरफ बढ़ गई है। भारत इस बात के प्रयास कर रहा है कि मौजूदा मंत्री स्तरीय बैठक में खाद्य भंडारण के मुद्दे का स्थायी समाधान निकले। 
विज्ञापन


विशेष छूट का हकदार भारत: इससे पहले केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने अमेरिका की आलोचना को दरकिनार करते हुए कहा कि भारत डब्ल्यूटीओ में विशेष छूट पाने का हकदार है। प्रभु के मुताबिक भले ही भारत की विकास दर काफी तेज है, फिर भी उसकी 60 करोड़ आबादी गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करती है। मौजूदा विश्व व्यापार नियमों के तहत किसी सदस्य देश का खाद्य सब्सिडी बिल उत्पादन के कुल मूल्य के 10 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed