{"_id":"5950529c4f1c1b64758b4977","slug":"write-suicide-note-for-homework-uk-school-asks-teenage-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ने स्टूडेंट्स को दिया चौकाने वाला होमवर्क, अभिभावकों में उबाल ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
स्कूल ने स्टूडेंट्स को दिया चौकाने वाला होमवर्क, अभिभावकों में उबाल
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन का एक स्कूल अपने छात्रों को काफी चौकाने वाला होमवर्क देने की वजह से चर्चा में आ गया है। स्कूल के शिक्षक ने 60 टीनएज छात्रों से सुसाइड नोट लिखकर लाने को कहा। जिन छात्रों को यह अजीब होमवर्क दिया गया, वे सभी शेक्सपियर के चर्चित नाटक मैकबेथ को पढ़ रहे समूह का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विवाद खड़ा होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और वे लंदन के किडब्रूक स्थित थॉमस टैलिस स्कूल से माफी मांगने की बात कह रहे हैं। स्कूल ने बच्चों से नाटक के उस चर्चित दृश्य के संदर्भ में यह लेख लिखने को कहा था जिसमें लेडी मेकबेथ आत्महत्या करती हैं। इस सीन को ध्यान में रखते हुए बच्चों से उनके किसी प्रियजन को काल्पनिक सुसाइड नोट लिखने को कहा गया था।
विज्ञापन
असंवेदनशील रवैया अपनाए जाने पर स्कूल थॉमस टैलिस की खूब आलोचना भी हो रही है। छात्रों के जिस समूह को यह सुसाइड नोट लिखने को कहा गया था, उनमें से कुछ ऐसे बच्चे थे जिनके किसी दोस्त या करीबी ने खुदकुशी की थी।
विज्ञापन
ग्रुप में शामिल एक छात्रा की मां ने ऐसी ही एक घटना का हवाला देते हुए बताया कि उनकी बेटी के तीन दोस्तों ने आत्महत्या कर ली थी।
जब स्कूल ने उनकी बेटी को ऐसा नोट लिखकर लाने को कहा, तो वह अपने दोस्तों की मौत को याद कर बहुत दुखी हो गई। अभिभावकों ने स्कूल के इस निर्णय को बेहद घृणित और असंवेदनशील करार दिया है।